{"_id":"688fa7126f723a3bfb0d297d","slug":"thief-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141982-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डेढ़ लाख नकदी और गहने चुराने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डेढ़ लाख नकदी और गहने चुराने का आरोपी काबू
Sun, 03 Aug 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
दादरी शहर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर सन्नी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 11 दादरी शहर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर सन्नी। स्रोत : विभाग
-3 जुलाई की रात मकान मालिक के जागने पर धक्का देकर फरार हुआ था कबीर नगर निवासी आरोपी सन्नी, पुलिस ने माल बरामदगी के लिए कोर्ट से लिया एक दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी एलआईसी एजेंट के घर से नकदी और गहने चुराने के आरोपी को कबीरनगर के रहने वाले सन्नी को पुलिस ने दबोच लिया है। कोर्ट ने पूछताछ के लिए उसका एक दिन का पुलिस रिमांड पर मंजूर किया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस उससे चुराए गए गहने व नकदी बरामद करेगी।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 4 जुलाई को अर्जुनदास सनेजा ने घर से नकदी व गहने चोरी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 3 जुलाई की रात 12:40 बजे आंख खुली तो दूसरे कमरे की लाइट जलती मिली। कमरे का गेट खोलने पर देखा तो एक युवक अलमारी में चोरी करता मिला। उनके शोर मचाने पर चोर ने भागने की कोशिश की और जब उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
अर्जुनदास सनेजा ने बताया कि चोर के जाने के बाद अलमारी को चेक किया तो 2 सोने की चेन, 1 सोने का लॉकेट, 2 कानों के टॉप्स, 4 सोने की अंगूठियां और 1.5 लाख रुपये की नकदी चोरी मिली। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
शनिवार को एएसआई अनिल की टीम ने आरोपी सन्नी को काबू किया और पूछताछ के दौरान उसने वारदात कबूल कर ली। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिकवरी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।