{"_id":"665dfd4e7455d911cf0088b5","slug":"there-will-be-slight-fluctuations-in-temperature-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118510-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम, तापमान में होगा हल्का उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम, तापमान में होगा हल्का उतार-चढ़ाव
Mon, 03 Jun 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। क्षेत्र के लोगों को सोमवार को भीषण लू से थोड़ी राहत मिली। दिन में तेज धूप के बीच बादल भी छाए। अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव होगा। बादल भी छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में पिछले 20 दिनों से गर्मी जारी है। उन्होंने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। उन्होंने बतया कि अब नौतपा भी पूरा हो गया है। चार से सात जून के बीच तेज गति से हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावनाएं बन रही हैं। इससे तापमान सामान्य ही बना रहेगा और गर्म हवाओं का दबाव नहीं बन पाएगा।
गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का करें सेवन : डॉ. भूपेंद्र
बाढड़ा। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि गर्मी में तरल पदार्थों का सेवन करें। जौ का सत्तू, गन्ने का रस, छाछ, राबड़ी, बेलगिरी जूस, नींबू पानी, पुदीना पानी, धनिया पानी, जलजीरा, आम पानक, मूंग दाल, अंगूर, तरबूज, अनार, खीरा व हल्का सुपाच्य आहार लेना चाहिए। सलाद व फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। दोपहर की तेज धूप में घर से बाहर जाने से बचें। आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष को शांत करने वाले व प्राकृतिक रूप से ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।