{"_id":"67ed8c43f33e8814fd07bcd3","slug":"there-will-be-more-than-20-admissions-in-bal-vatika-focus-will-be-on-educational-efficiency-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134517-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाल वाटिका में 20 से अधिक दाखिले हाेंगे, शैक्षणिक दक्षता पर रहेगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाल वाटिका में 20 से अधिक दाखिले हाेंगे, शैक्षणिक दक्षता पर रहेगा ध्यान
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को आयोजित डीपीआईयू बैठक में मौजूद डीईईओ नवीन नारा और मे
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को जिला परियोजना एवं क्रियान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की बैठक हुई। इसमें नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की दक्षताओं को विकसित करने पर चर्चा की गई। बैठक में जिले के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षाओं में कम से कम 20 छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने और कक्षा छठी और नौवीं में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता डीईईओ नवीन नारा ने की। बैठक में दिसंबर माह में आयोजित मेगा मॉनिटरिंग के आधार पर विद्यार्थियों की विभिन्न दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। साथ ही उनके अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। मेंटर्स से सुझाव लिए और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी को निर्देश दिए गए।
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, मेंटर्स और निपुण हरियाणा मिशन से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। निपुण राज्य टीम से जतिन ने विभिन्न शैक्षिक पहलुओं और दक्षता-आधारित शिक्षण पर अपने विचार साझा किए। एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बैठक में मौलिक साक्षरता और संख्यात्मकता के तहत जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
यूं बनाया जाएगा विद्यार्थियों को सशक्त
बैठक में शिक्षक, मेंटर्स और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों की दक्षताओं को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। नियमित मूल्यांकन, पाठ्य सहगामी गतिविधियों और अभिनव शिक्षण तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
बैठक में जिले के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षाओं में कम से कम 20 छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने और कक्षा छठी और नौवीं में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। हर स्कूल में दाखिला अभियान की दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी।
- नवीन नारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, दादरी