{"_id":"67880ce2c84ddadae30a89fe","slug":"there-will-be-beautiful-paintings-on-the-walls-preparations-are-on-to-buy-50-carts-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-129926-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दीवारों पर होगी सुंदर चित्रकारी, 50 रेहड़ी खरीदने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दीवारों पर होगी सुंदर चित्रकारी, 50 रेहड़ी खरीदने की तैयारी
Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर स्थित एमसीएच की दीवार पर बनाई गई पेंटिंग।
चरखी दादरी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के मद्देनजर नगर परिषद के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संसाधनों की कमी दूर कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत अब सफाई कर्मचारियों के लिए 50 हाथ रेहड़ी खरीदी जाएंगी जबकि दीवारों पर चित्र बनवाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने दोहरी योजना तैयार की है। एक चरण में संसाधनों की कमी दूर होगी तो दूसरे चरण में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। दोनों योजनाओं की निविदा प्रक्रिया जारी है और जल्द एजेंसी तय हो जाएगी। इसके तुरंत बाद काम शुरू कराने की योजना है।
अमर उजाला की ओर से स्वच्छता हमारी भी जिम्मेदारी मुहिम चलाई जा रही है। अभियान के तहत शहर की स्वच्छता के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसके तहत नौ जनवरी के अंक में पर्याप्त संसाधन हैं न सफाई कर्मचारी, कैसे सुधरेगी शहर की स्वच्छता रैंकिंग नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। 10 जनवरी के संस्करण में 50 तंग गलियों में घरों तक नहीं पहुंच पाते ऑटो टिप्पर... नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शहर की समस्या उठाई थी। अब नगर परिषद ने हाथ रेहड़ी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर तंग गलियों में से कचरा उठान व्यवस्था बेहतर करने की राह साफ की है।