बाढड़ा। गांव लाड की सीमा में लावारिस पशु छोड़ने पर अब 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला गांव में पूर्व सरपंच राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई मौजिज लोगों की बैठक में लिया गया।
बैठक में पूर्व सरपंच राकेश कुमार ने कहा कि आसपास गांवों के लोग लावारिस पशुओं को उनके गांव की सीमा में छोड़ देते हैं। ये पशु उनकी फसलों में नुकसान पहुंचाते है और रात में हादसे का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने बैठक की सर्वसम्मति से फैसला लिया कि कोई भी व्यक्ति पशुओं को गांव लाड की सीमा में छोड़ता मिला उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए गांव की 15 सदस्य कमेटी बनाई गई है, जो निगरानी रखेगी। इस अवसर पर शीशराम, सोमबीर, सुनील, सुरेंद्र, रवि, प्रदीप, मंदीप, संदीप, सुरेश, सतल, रणवीर, धर्मवीर, अजीत, सुरेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।