फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was rain like rain in the month of Jyeshtha, there is a possibility of drizzle in the beginning of June as well

Charkhi Dadri News: ज्येष्ठ मास में सावन-सी झड़ी, जून की शुरुआत में भी बूंदाबांदी की संभावना

Fri, 30 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
There was rain like rain in the month of Jyeshtha, there is a possibility of drizzle in the beginning of June as well
शुक्रवार सुबह दादरी शहर के रोहतक रोड पर हुई बूंदाबांदी।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई जिससे गर्मी से राहत मिली, बाद में धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 44 प्रतिशत रही जबकि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वीरवार के मुकाबले अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए और सात बजे बूंदाबांदी हुई। बाद में बादल छंट गए और धूप खिल गई। बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार बना रहा। वातावरण से तपिश गायब रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौजूदा गर्मी सीजन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा है। इस समय ज्येष्ठ मास है। इस मास में तो लू चलती हैं जबकि मौसम सावन मास जैसा बना हुआ है। जेष्ठ में सावन-सी झड़ी लगी हुई है। इस बार भीषण गर्मी का प्रकोप मुश्किल से 10 दिन भी नहीं रहा जबकि जून माह तपा देने वाला माना गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार परिवर्तनशील बना रहेगा। उन्होंने बताया कि दो जून को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed