फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was no clue of the missing student, the family created ruckus by closing the school gate

Charkhi Dadri News: लापता छात्र का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने स्कूल गेट को बंद कर किया हंगामा

Sat, 15 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
There was no clue of the missing student, the family created ruckus by closing the school gate
स्कूल गेट को बंद करके बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण।
बाढ़ड़ा। हड़ौदा स्थित एनी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाला 11वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दो दिन बाद भी उसका सुराग न लगने पर परिजन और ग्रामीण शुक्रवार सुबह स्कूल में पहुंचे और मेन गेट को ताला जड़कर जमकर बवाल काटा। उन्होंने छात्र लापता मामले में स्कूल प्रबंधन समिति पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

दरअसल हड़ौदी निवासी राजेश कुमार का पुत्र रविंद्र एनी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वह बुधवार से लापता है। परिजनों के अनुसार वो घर से स्कूल आया था, लेकिन स्कूल समय पूरा होने के बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि छात्र लापता होने पर भी स्कूल प्रबंधन समिति ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, रोष स्वरूप परिजनों ने शुक्रवार सुबह स्कूल का गेट बंद कर दिया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और छात्र के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस की ओर से 24 घंटे में लापता छात्र को बरामद करने का आश्वासन देकर परिजनों व ग्रामीणों को शांत करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल परिसर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि छात्र के परिजनों के अवगत करवाने के बाद इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी आयोजित की गई। पंचायत में ग्रामीणों को बताया गया कि पुलिस को शिकायत देने के 24 घंटे बाद भी लापता रविंद्र को बरामद नहीं किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन समिति से भी मिलने का निर्णय लिया और इसके अनुसार ही शुक्रवार सुबह छात्र के परिजन और ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे। काफी देर तक वहां हंगामा रहा और ग्रामीणों ने गेट को बंद करके वहीं धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुख्यमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक रहे परेशान
दरअसल, ग्रामीण सुबह ही स्कूल पहुंच गए और गेट को बंद कर दिया। इसके बाद स्कूल परिसर में विभिन्न गांवों के बच्चों को लेकर पहुंची एनी स्कूल की बसें प्रांगण में नहीं घुस पाई। बसें रोड पर ही खड़ी होने से जयपुर-दिल्ली मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई। कुछ देर तक यहां जाम की स्थिति रही और इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लापता छात्र को बरामद कर लिया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों को भी ये ही आश्वासन दिया गया है।
-कप्तान सिंह, थाना प्रभारी, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed