फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was applause in Khap Panchayat, flowers were showered on those who supported the movement

खाप पंचायत में बजीं तालियां, आंदोलन में सहयोग करने वालों पर हुई बरसाए फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
There was applause in Khap Panchayat, flowers were showered on those who supported the movement
फोटो 36 समारोह में पहुंचे लोगों पर पुष्प वर्षा करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी।किसान आंदोलन की सफलता से जिले की खापें और अन्य संगठन गदगद हैं। शनिवार को आंदोलन में सक्रिय सहयोग करने वालों के सम्मान में शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वखापीय और सर्वजातीय पंचायत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फौगाट खाप-19 की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में तालियां बजाकर किसान आंदोलन में सहयोग करने वालों का सम्मान किया गया। अमूमन खापों की बैठक में तालियां न बजाने की परंपरा है। इस आयोजन में खाप पदाधिकारियों ने जनसंगठनों के पदाधिकारियों पर पुष्प वर्षा तक की, जो करीब पांच मिनट तक जारी रही और उस दौरान वहां मौजूदा 700 से अधिक लोगों पर पुष्प बरसाए गए।
विज्ञापन

बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता खाप फौगाट-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार ने की। खाप सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि आयोजन में विभिन्न जनसंगठनों समेत आंदोलन में सक्रिय सहयोग करने वाले 600 लोगों को सम्मानित किया। विभिन्न खापों और संगठनों के पदाधिकारियों ने आयोजन के दौरान फौगाट खाप सरदारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे आयोजन शुरू हुआ, जो करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक चला। सर्वप्रथम बलवंत फौगाट ने उपस्थित सभी का आभार जताया और इसके बाद किसान आंदोलन को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आंदोलन में दादरी जिले के तमाम संगठनों ने एक मंच पर आने की अनुकरणीय मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि दादरी जिले ने आंदोलन में सक्रियता से भाग लिया। संयुक्त किसान मोर्चा के जो भी आदेश मिले उनकी सभी जनसंगठनों ने पूर्णतया पालना की। फिर चाहे रेल रोकने की बात हो या फिर सड़क मार्ग जाम करने की। यहां तक कि भारत बंद के तहत शहर को पूर्णतया बंद रखने का सबसे बेहतर उदाहरण भी दादरी जिले ने पेश किया। उन्होंने कहा कि यह सब एकजुटता की बदौलत हुआ और हठधर्मी सरकार को झुकना पड़ा। आयोजन की शुरुआत किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले पांच किसानों के परिजनों के सम्मान से की गई। आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों में वयोवृद्ध किसान नेता कमल सिंह मांढी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जो इन्होंने किया, उसके लिए तालियां बजाना जरूरी
खाप प्रवक्ता शमशेर फौगाट ने पंचायत में कहा कि किसान आंदोलन को परवान चढ़ाने में हरसंभव सहयोग करने वालों को खाप सम्मानित कर रही है। इनकी हौसलाअफजाई में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे तो खापों के कार्यक्रम में तालियां बजाने की रीत नहीं है, लेकिन सम्मानित होने वालों का काम ऐसा है कि तालियां बजानी भी जरुरी हैं। इसलिए आज खाप पंचायत में तालियां बजाकर इनका मनोबल बढ़ाए।
- इन संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया सम्मान
सांगवान खाप-40 से सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप-25 से प्रधान बिजेंद्र बेरला, सतगामा खाप से प्रवीन चेयरमैन और योगेश इमलोटा, चिड़िया खाप से राजबीर शास्त्री, पंवार रानीला खाप से मास्टर महाबीर समेत अन्य पदाधिकारियों को, ब्राह्मण-19 खाप से महेंद्र समसपुर समेत युवा कल्याण संगठन से कमल प्रधान, नगर व्यापार मंडल से रविंद्र गुप्ता, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल से जयभगवान मस्ताना और संदीप फौगाट समेत अन्य खापों व संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

- नगर पार्षदों समेत इन गण्यमान्य लोगों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में अजीत सिंह फौगाट, बलजीत फौगाट, निवर्तमान पार्षद वीरेंद्र पप्पू, पूर्व पार्षद विरेंद्र चरखी, पूर्व पार्षद सतबीर चौहान, उमेद पातुवास, मॉडल जिला बनाओ संगठन से एडवोकेट अनिल साहू, संयम मान, लीला समसपुर, सीताराम समेत अन्य गण्यमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

फोटो 35  व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों को सम्मानित करते फौगाट खाप-19 के पदाधिकारी

फोटो 35 व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों को सम्मानित करते फौगाट खाप-19 के पदाधिकारी- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed