फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was a crowd in the offices of Patwaris

Charkhi Dadri News: पटवारियों के कार्यालयों में लगी रही भीड़, 1500 आवेदनों का हुआ निपटान

Tue, 13 Feb 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
There was a crowd in the offices of Patwaris
चरखी दादरी के पटवारी कार्यालय में लगी भीड़। 
चरखी दादरी। हड़ताल समाप्त होने के बाद दूसरे दिन भी मंगलवार को पटवारियों व कानूनगो के कार्यालयों में लोगों की भीड़ लगी रही। ज्यादातर लोग जमीन संबंधी काम निपटाने पहुंचे। वहीं, दूसरे दिन भी पटवारियों पर काम का दबाव रहा। हालांकि हड़ताल खत्म होने के दो दिन के अंदर उन्होंने 70 प्रतिशत लंबित आवेदनों के निपटान का दावा किया है और अगले दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत आवेदनों के निपटान की बात कही है। वहीं, अभी कुछ पटवारियों की ड्यूटी गिरदावरी व कर्मयोगी ट्रेनिंग में लगी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि पटवारी और कानूनगो हड़ताल समाप्त होने के दूसरे दिन भी जरूरतमंद लोगों के कार्य निपटाने में लगे रहे। इस दौरान पटवारियों के कार्यालयों में भारी भीड़ देखने को मिली। पटवारी कार्यालयों में केसीसी, प्रमाण पत्र व रजिस्ट्री के लिए जमाबंदी आदि कार्य के लिए अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद ही लोगों को राहत की सांस मिली है। दूसरे दिन जिले भर में 1500 लोगों के कार्य निपटाए गए।
विज्ञापन

जिला पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला सचिव प्रतिक जांघू ने बताया कि मंगलवार को 200 लोगों के केसीसी संबंधी दस्तावेजों को सत्यापन किया गया है, इसके अलावा 1200 प्रमाण पत्र, 900 लोगों की रजिस्ट्री के लिए जमाबंदी, 300 मौका रिपोर्ट, ट्यूबवेल के लिए सदरा रिपोर्ट के लिए 300 लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 50 लोगों के विभिन्न इंतकाल से संबंधी कार्य करवाए गए है। उन्होंने बताया कि कुछ पटवारियों की ड्यूटी गिरदावरी कार्य में लगी हुई है। इनका गिरदावरी संबंधी कार्य पूरा होने के बाद जिले में 100 प्रतिशत लोगों के बचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- अब बना काम, मिली राहत
जमाबंदी नकल के सत्यापन के लिए पिछले 25 दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन हड़ताल के चलते दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो पाया था। मंगलवार को पटवारी ने मेरे दस्तावेजों का सत्यापन कर दिया है।
स्वर्ण सिंह, आदमपुर दाडी
- बेटे की पैरोल संबंधी दस्तावेजों की सत्यापन करवाने के लिए हलका पटवारी के पास आया था, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते काम नहीं हो पा रहा था। कई दिनों से प्रयास कर रहा था और अब हड़ताल समाप्त होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन हो गया है।
रणबीर सिंह, आदमपुर
- केसीसी के लिए गिरदावरी रिपोर्ट का सत्यापन करवाने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहा था, लेकिन हड़ताल के चलते हलका पटवारी ने किसी भी दस्तावेज का सत्यापन करने से साफ मना कर दिया था। मंगलवार को दस्तावेजों का सत्यापन होने से राहत मिली है।

राजुकमार, कलाली
- जमीन की रजिस्ट्री हो गई थी, लेकिन अब इंतकाल करवाना था। पटवारियों की लंबे समय तक चली हड़ताल के कारण इंतकाल नहीं हो पाया था। अब हड़ताल खुलने की सूचना मिलने के बाद कार्यालय आया था। हलका पटवारी ने इंतकाल संबंधी सभी दस्तावेज का सत्यापन कर दिया है।
सचिन, ऊण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed