फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There should not be any kind of negligence on the part of the revenue department

प्रमाणपत्र बनाने में देरी बर्दाश्त नहीं : मनोज दलाल

Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
There should not be any kind of negligence on the part of the revenue department
बाढड़ा। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बुधवार को पटवारियों, ग्राम सचिवों और सीपीएलओ के प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि प्रमाणपत्र बनाने में राजस्व विभाग की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़ा बजट खर्च कर ग्रामीण स्तर पर सीएससी और सीपीएलओ शुरू की हैं। राजस्व विभाग को भी प्रमाणपत्र तैयार करने में पूरी सुविधा और तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाया गया है। इसलिए विद्यार्थी या बेरोजगार युवा को रोजगार को लिए प्रमाणपत्र जारी करने में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त न की जाएगी। वे इसकी स्वयं साप्ताहिक रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने काम में किसी तरह की देरी या कोई भी बिना जरूरी कमी दर्शाकर फाइलों को न रोकें। इससे आवेदनकर्ता को बहुत परेशानी होती है। सीएससी संचालक किसी भी तरह से रिकाॅर्ड या दस्तावेज में छेड़छाड़ न करें। प्रशिक्षण शिविर में बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल, एसईपीओ अशोक कुमार, ग्राम सचिव धर्मबीर सिंह, मुनेश देवी, गगन कुमार, मोंटी शर्मा, सुनील धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed