{"_id":"6628138a74ba574722057ad4","slug":"there-should-be-no-illegal-arrival-of-crops-in-the-market-officers-should-get-the-lifting-done-promptly-sanjeev-verma-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116712-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में फसल की न हो अवैध आवक, उठान भी तत्परता से करवाएं अधिकारी : संजीव वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में फसल की न हो अवैध आवक, उठान भी तत्परता से करवाएं अधिकारी : संजीव वर्मा
Wed, 24 Apr 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
फसल खरीद को लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते मंडल आयुक्त संजीव वर्मा व साथ में मौज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने मंगलवार को अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल खरीद, उठान और भुगतान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले की मंडियों में अवैध रूप से फसल की आवक न हो। फसल का उठान तत्परता से किया जाए, ताकि खरीद सुचारू रूप से चल सके।
मंडल आयुक्त ने कहा कि किसानों के लिए मंडी में सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। अधिकारी भी मंडी का दौरा करें और वहां आ रहीं समस्याओं का समाधान भी करवाएं। उन्होंने कहा कि फसल उठान के लिए आढ़तियों के माध्यम से भी वाहनों की व्यवस्था करवाई जाए। फसल उठान में वाहन और लेबर उपलब्ध करवाने वाले आढ़तियों को निर्धारित रेट के अनुसार पेमेंट कर दी जाएगी।
प्रशासन के संपर्क में हैं आढ़ती : उपायुक्त
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि मंडी के आढ़ती लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में है और प्रशासन की ओर से किसानों को भी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। मंडी में पेयजल, शौचालय सहित किसान भवन में आराम की सुविधा है। फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।