फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no water connection in the fire station built by spending 3.15 crores, the staff is also short

Charkhi Dadri News: 3.15 करोड़ खर्च कर बनाए गए दमकल कार्यालय में नहीं पानी का कनेक्शन, स्टाफ का भी टोटा

Thu, 13 Apr 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
There is no water connection in the fire station built by spending 3.15 crores, the staff is also short
दमकल विभाग की गाड़ी।
चरखी दादरी। दमकल विभाग का नया कार्यालय बने दो साल हो गए हैं लेकिन आज तक पानी का कनेक्शन नहीं मिल सका है। विभाग के पास इस समय सात दमकल गाड़ी हैं जिनमें पांच बड़ी व दो छोटी गाड़िया हैं। आग लगने की स्थिति में इन गाड़ियों को बोरिंग ट्यूबवेल के पानी से भरना पड़ता है। वहीं, कार्यालय में 24 कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि जिले के अनुरूप 65 का स्टाफ होना चाहिए। सात कर्मचारी बाढड़ा उपमंडल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

दादरी जिले में 172 गांव हैं। बौंदकलां सब तहसील में एक भी दमकल गाड़ी नहीं है। वहीं, जिले में रबी सीजन के दौरान हर साल करीब 200 एकड़ फसल आग की चपेट में आती है। खासकर गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। जिले में गेहूं का रकबा 42 हजार हेक्टेयर और सरसों का 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्र है। गर्मी में तापमान बढ़ने पर आग आदि की घटनाएं बढ़ना भी स्वाभाविक है। फसलों में आग लगने से ज्यादा नुकसान होता है। इसके लिए दमकल विभाग ने सक्रियता भी बढ़ा दी है लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से दिक्कत बन रही है। फसल कटाई सीजन को देखते हुए सभी कर्मचारियों को 24 घंटे तत्पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के पास दो अग्निशमन बाइक हैं।
विज्ञापन

- 3.15 करोड़ से बना नया भवन
दमकल विभाग का नया भवन रावलधी-भिवानी लिंक रोड पर बनाया गया है। करीब दो साल पहले भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसके निर्माण पर 3.15 करोड़ रुपये लागत आई है। इतनी राशि खर्च करने के बाद भी यहां पेयजल का कनेक्शन नहीं हो पाया है। गत दिनों आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य मंत्री अनूप धानक के समक्ष भी यह मामला उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक साल में होती है आग की 250 घटनाएं
गत एक वर्ष की बात करे तो जिले में आग की 250 घटनाएं हुई हैं। हर साल औसतन ही इतनी ही घटनाएं होती हैं। ऐसे में विभाग को स्टाफ की कमी दूर करनी की जरूरत है। दो दिन पहले शहर की चार दुकानों में आग लगने पर भिवानी से दमकल विभाग की एक गाड़ी बुलानी पड़ी।
- बाढड़ा के 53 गांवों के लिए एक ही गाड़ी
जिले के बाढड़ा उपमंडल में 53 गांव हैं। इस क्षेत्र में सब सेंटर बना रखा है जहां सात कर्मचारी तैनात हैं। एक दमकल गाड़ी की भी व्यवस्था की हुई है। इस क्षेत्र में बिजली ट्यूबवेल की लाइनें खेतों के ऊपर से गुजरती हैं जिससे आग की घटनाओं का अंदेशा ज्यादा ही बना रहता है। अब तक इस क्षेत्र में आग लगने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार तो जिले में एक ही दिन तीन से चार आग की घटनाएं भी हो जाती हैं। ऐसे में दूसरे जिलों से भी दमकल गाड़ी मंगवानी पड़ती है।


फसल कटाई सीजन को देखते हुए विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। लोगों को चाहिए कि आग की घटना होने पर विभाग को तुरंत सूचित करें। विभाग के पास सात दमकल गाड़ी हैं। कार्यालय में पेयजल कनेक्शन की जरूरत है।
-सचिन, सब फायर अफसर, दमकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed