फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no parking arrangement in the city, the Municipal Council marked five places and forgot about it.

Charkhi Dadri News: शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नगर परिषद पांच जगहों को चिह्नित कर भूली

Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
There is no parking arrangement in the city, the Municipal Council marked five places and forgot about it.
शहर के बस स्टैंड रोड पर आधे रास्ते पर खड़ीं गाड़ियां। 
चरखी दादरी। दादरी शहर में वाहन पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। लगातार बढ़ रहे वाहनों और पार्किंग की कमी के कारण शहर की सड़कों पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। हाल यह है कि बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर वाहन चालकों को मजबूरी में सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक बाधित हो रहा है बल्कि जाम की समस्या भी लगातार गहराती जा रही है।
विज्ञापन

यहां हालात ज्यादा खराब
शहर के बस स्टैंड रोड, मेन बाजार, रेलवे रोड, लाला लाजपतराय चौक, पुराना दिल्ली रोड, तहसील रोड सड़कों पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां दिन के समय वाहन खड़े करने की जगह न मिलने से चालकों को सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ता है और थोड़ी सी भी भीड़ के दौरान लंबा जाम लग जाता है। कई बार तो एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

पुलिस काट रही चालान
पार्किंग की कमी से आमजन की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। वाहन चालक असमंजस में रहते हैं कि वाहन कहां खड़ा करें। एक ओर पार्किंग की सुविधा नहीं, दूसरी ओर सड़क किनारे खड़े करने पर चालान का खतरा बना रहता है। कई दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि इस डर के चलते लोग बाजार आने से भी कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ने ये जगह की थी चिह्नित

नगर परिषद ने करीब डेढ़ वर्ष पहले शहर के लघु सचिवालय के नजदीक, पुरानी अनाज मंडी के पास, पुराना बस स्टैंड, नगर परिषद कार्यालय के नजदीक और तिकोना पार्क क्षेत्र में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की थी।
जगह चिह्नित की लेकिन सिरे नहीं चढ़ी योजना
नगर परिषद की ओर से भी इस तरफ गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कुछ समय पहले नगर परिषद ने शहर में पांच स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए थे, लेकिन यह योजना कागजों से आगे नहीं बढ़ पाई। न तो इन स्थानों को विकसित किया गया और न ही वहां किसी प्रकार की अस्थायी या स्थायी पार्किंग व्यवस्था शुरू हो सकी। नतीजतन शहर की बढ़ती जरूरतों के मुकाबले पार्किंग की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पुलिस के सामने चुनौती
यातायात पुलिस के सामने भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। एक ओर उन्हें ट्रैफिक सुचारु रखना होता है, दूसरी ओर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करनी पड़ती है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण कार्रवाई करने पर आमजन में नाराजगी बढ़ती है, लेकिन सड़क पर खड़े वाहनों से जाम लगना भी बड़ी समस्या है।
कारोबार पर भी पड़ रहा असर
दादरी शहर में वाहन पार्किंग व्यवस्था न होने का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। पार्किंग व्यवस्था न होने से कई वाहन चालक शहर के अंदरुनी बाजारों में जाने से कतराते हैं। वहीं दुकानों के सामने भी वाहन खड़े रहने से ग्राहकों को दुकानें व सामान ठीक से नहीं दिख पाता। जिससे विशेष रूप से शहर के मेन बाजार, रेलवे रोड आदि पर कारोबार प्रभावित हो रहा है।


शहर में जल्द लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए जगहों की तलाश की जा रही है तथा जो जगह चिन्हित की थी, उन पर भी विचार किया जा रहा है।
-चेयरमैन बक्शीराम सैनी, नगर परिषद दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed