फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no one to handle the ventilators in the hospital

Charkhi Dadri News: अस्पताल के वेंटिलेटर कोमा में... संभालने वाला कोई नहीं

Tue, 23 Jul 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
There is no one to handle the ventilators in the hospital
चरखी दादरी। कोरोना के दौरान दादरी जिले को पीएम केयर फंड और डोनेशन पर मिले 35 वेंटिलेटर शोपीस बने हैं। हाल ही में मुख्यालय के निर्देशों पर स्थानीय स्टाफ ने वेंटिलेटर जांचे तो सभी चालू हालत में मिले लेकिन इन्हें चलाने के लिए विशेषज्ञ या स्टाफ तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना से पहले दादरी सिविल अस्पताल में एक भी वेंटिलेटर नहीं था। सबसे पहले एक सामाजिक संस्था की ओर से संचालित अस्पताल का वेंटिलेटर उधार लिया गया। इसके बाद पीएम केयर फंड से जिले को सात और 28 वेंटिलेटर दान में मिल गए। इन वेंटिलेटर को विभाग ने आईएमए चिकित्सकों यानी उधारी के विशेषज्ञों से चलवाकर जैसे-तैसे काम चला लिया।
विज्ञापन

कोरोना खत्म होने के बाद से ये वेंटिलेटर सिविल अस्पताल के बंद आईसीयू में रखे गए हैं। इस समय वेंटिलेटर के साथ सिविल अस्पताल का आईसीयू भी प्रयोग में नहीं आ पा रहा है। इसका कारण यहां विशेषज्ञ तैनात न होना है। इसके जरूरतमंद मरीजों को तत्काल रोहतक या भिवानी सिविल अस्पताल में भेजा जाता है। इसी कारण मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर तीमारदार सिविल अस्पताल में आने के बजाय निजी अस्पताल में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये विशेषज्ञ ही नहीं जिले में तैनात

दादरी स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के दस पद खाली हैं। वेंटिलेटर को फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ भी चलाते हैं। ये दोनों ही दादरी जिले में तैनात नहीं हैं। ये दोनों पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ भी वेंटिलेटर की निगरानी करने में सक्षम होते हैं लेकिन दादरी में इनकी भी कमी है।





इस समय फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ दोनों ही तैनात नहीं है। उनकी तैनाती के लिए हम प्रयासरत हैं। वेंटिलेटर आईसीयू में रखे हैं और जल्द ही आईसीयू को चालू कर वेंटिलेटर को सदुपयोग में लेने की योजना है। - डॉ. नरेश, कार्यवाहक सीएमओ, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed