फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no jam in the city, instead of the city police station, fertilizer tokens distributed in Sadar

शहर में न लगे जाम, सिटी थाने की बजाय सदर में बंटे खाद के टोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is no jam in the city, instead of the city police station, fertilizer tokens distributed in Sadar
सदर थाना परिसर में किसानों को टोकन देते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को 2500 किसानों को टोकन देकर खाद के पांच हजार बैग वितरित किए गए। शहर में जाम न लगे इसलिए सिटी थाना के बजाय सदर थाना में किसानों को टोकन बांटे गए। टोकन के लिए किसान अलसुबह तीन बजे ही सदर थाना के बाहर जुटने शुरू हो गए। शाम करीब छह बजे तक टोकन और खाद वितरण की प्रक्रिया जारी रही। हालांकि इसके बावूजद 50 से अधिक किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। तीन दिनों में 11 हजार बैग वितरित करने के बाद भी जिले में खाद संकट बरकरार है। कृषि विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि मंगलवार सुबह तक खाद की और खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जिले में डीएपी के लिए मारमारी जारी है। शनिवार के बाद सोमवार को खाद का वितरण किया गया। इसके लिए किसान सोमवार अलसुबह तीन बजे ही सदर थाने में पहुंचना शुरू हो गए। सुबह आठ बजे तक किसानों की लाइन घिकाड़ा मोड़ पार कर गई। 10 बजे तक यह लाइन करीब 100 मीटर लंबी हो गई। करीब दस बजे थाने का गेट खोला गया और इसके बाद किसानों को टोकन देने की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि रविवार को दो हजार बैग खाद के पहुंचे थे, जबकि सोमवार को भी खाद के तीन हजार बैग पहुंचे हैं। इससे किसानों को कुछ राहत मिली और वे लाइन में लगकर टोकन का नंबर आने का इतमिनान से इंतजार करते रहे। सदर थाने से टोकन लेकर किसान करीब चार किलोमीटर दूर स्थित नई अनाज मंडी पहुंचे और वहां टोकन दिखाकर खाद प्राप्त की।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस टीम रही रोहतक रोड पर तैनात
सदर थाना परिसर के अंदर से लेकर घिकाड़ा मोड़ से आगे तक किसानों की कतार लगी रही। कई किसानों ने अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर दिए, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई। इस स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी अपनी टीम समेत वहां पहुंचे और उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों को वहां से हटवाया। दोपहर बाद तक पुलिस टीम यहां तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैक अलॉट, आज भिवानी से पहुंचेगी खाद की खेप
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को खाद वितरण के लिए जिले को रैक अलॉट हो गया है। मंगलवार सुबह तक खाद के ट्रक दादरी में पहुंच जाएंगे। उनका कहना है कि मंगलवार को भिवानी से दादरी में खाद आएगी। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में ही रैक अलॉट करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
शनिवार को भीड़ के चलते बंद करना पड़ा था रोड
शनिवार को सिटी थाने में किसानों को खाद के लिए टोकन दिए गए थे और अधिक भीड़ उमड़ने के चलते पुलिस को कोर्ट रोड पर बैरिकेड् लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी थी। इसका असर बाजार के कारोबार पर पड़ा था और व्यापार मंडल ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन से टोकन व्यवस्था सिटी थाने की बजाय किसी अन्य थाने में करने की मांग की थी। व्यापार मंडल की मांग को देखते हुए ही सोमवार को सदर थाने में किसानों को टोकन दिए गए।
समय पर खाद न मिलने के चलते सरसों की बिजाई प्रभावित
जिले में अब तक 19 मीट्रिक टन खाद पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार जिले में खाद की डिमांड इससे कहीं अधिक है। समय पर खाद न मिलने के चलते किसान सरसों की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि जिले में खाद की स्थिति पहले से काफी सुधरी है और जल्द ही पर्याप्त खाद जिले में पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद खाद संकट नहीं रहेगा।

वर्जन::
सोमवार को 2500 किसानों को टोकन देकर पांच हजार बैग खाद दी गई। जिले में अब तक 19 एमटी खाद पहुंची है जिसका वितरण किया जा चुका है। खाद का जिले में पारदर्शी तरीे से वितरण किया जा रहा है। किसानों से अपील है कि व्यवस्था बनाने में प्रशासन व विभाग का सहयोग करें।
डॉ. जसवंत सहारण, उपनिदेशक, कृषि विभाग

 सदर थाने के बाहर खाद के लिए कतार में लगे किसान।

सदर थाने के बाहर खाद के लिए कतार में लगे किसान।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed