फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no drinking water connection in the house, yet the department sent the bill

Charkhi Dadri News: घर में पेयजल कनेक्शन नहीं, फिर भी विभाग ने भेजा बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water connection in the house, yet the department sent the bill
 शिकायत पत्र दिखाता रानीला निवासी योगेश।
चरखी दादरी। गांव रानीला निवासी एक व्यक्ति के घर जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल कनेक्शन के बिना ही बिल भेज दिए। ऐसा लगातार दो बार हुआ है। वहीं ग्रामीण योगेश का कहना है कि अधिकारियों से मिलने के बाद भी उसे न तो पेयजल कनेक्शन जारी किया गया है और न ही बिल माफ किया गया।
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि इस विषय में उसने सीएम विंडो, जिला उपायुक्त, एसडीएम दादरी, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, रोहतक आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी है। उसने बताया कि कुछ माह पहले उनके गांव में सक्षम युवा आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जो ग्रामीण नए जलघर से कनेक्शन लेना चाहता है वो अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करवा दे।
विज्ञापन

योगेश के अनुसार उसने सक्षम युवाओं को ये जानकारी दी थी। उस दौरान उसे बताया गया कि कुछ दिनों में विभाग के फीटर व अन्य कर्मी आकर कनेक्शन कर जाएंगे। योगेश ने बताया कि कई माह बीत जाने के बाद भी कोई कनेक्शन करने नहीं आया। उसने बताया कि पिछले वर्ष 8 मई को उसके फोन पर विभाग की ओर से 696 रुपये का बिल भेजा गया। बाद में उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया और अधिकारियों ने गलती सुधारने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया अब 2 मार्च को 1344 रुपये का बिल भेजा गया। इसके बाद 17 मार्च को रिमाइंडर भेजा गया, जिसमें 24 मार्च तक हर हाल में बिल भरने के आदेश दिए गए है। योगेश ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया और बिना कनेक्शन के भेजे गए बिल माफ करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed