{"_id":"67cb3bbd42163e1d45069fa3","slug":"there-is-no-arrangement-for-drainage-of-contaminated-water-waterlogging-on-main-roads-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132954-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दूषित पानी की निकासी के प्रबंध नहीं, मुख्य मार्गाें पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दूषित पानी की निकासी के प्रबंध नहीं, मुख्य मार्गाें पर जलभराव
Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा कस्बे में दादरी रोड पर सड़क किनारे खाली जगह पर भरा दूषित पानी।
बाढड़ा। उपमंडल बनने के आठ साल बाद भी बाढड़ा के मुख्य मार्गों पर दूषित पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हो सका है। नालों की कमी के कारण सड़कों पर दूषित पानी भरा रहता है। प्रतिदिन करीब पांच हजार से ज्यादा लोग परेशानी झेलते हैं। दूसरी ओर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। वहीं, बाढड़ा-दादरी रोड पर नाला तो बना है लेकिन इसका कनेक्शन आज तक नहीं हो पाया है।
बाढड़ा-सतनाली, झोझूकलां व बाढड़ा-जुई रोड पर नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है। इसके चलते कस्बे के दुकानदार व राहगीर परेशान हैं। दादरी रोड पर नाले का कनेक्शन नहीं होने के कारण समस्या है।
दुकानदार राकेश, अशोक, अजीत, सुरेश, अनिल व सत्यवान आदि ने बताया कि नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क पर दूषित पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में कई बार कस्बे के दुकानदार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेवली-झोझूकलां रोड, सतनाली व जुई रोड पर नाला नहीं होने के कारण आसपास के घरों का दूषित पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे दुकानदारों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सतनाली व जुई रोड से भी प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। दूषित पानी भरने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर है।
- कई सरकारी कार्यालय हैं इन मार्गों पर
दुकानदारों ने बताया कि जुई रोड पर तहसील कार्यालय, बिजली बोर्ड, एसडीएम कार्यालय होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। अधिकारियों के संज्ञान में भी मुख्य मार्गों पर नालों की कमी का मुद्दा है। इसका अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
- व्यापार मंडल एसडीएम से करेगा मुलाकात
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल ने बताया कि दादरी-लोहारू रोड नेशनल हाईवे होने के कारण एनएचएआई के तहत आता है। जुई सतनाली रोड पर नालों के निर्माण को लेकर जल्द ही एसडीएम से मिलकर निर्माण की मांग करेंगे।
मेरी तैनाती अभी हुई है। नालों के मामले की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो सोमवार को विभाग से इस संबंध में बातचीत कर अपडेट ली जाएगी। फिर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
-दलजीत सिंह, एसडीएम, बाढड़ा