फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no additional supply of water on Holi, Phag will also go dry

Charkhi Dadri News: होली पर नहीं हुई पानी की अतिरिक्त आपूर्ति, फाग भी जाएगा सूखा

Tue, 07 Mar 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
There is no additional supply of water on Holi, Phag will also go dry
शहर के छोटी बाजारी स्थित बूस्टिंग स्टेशन में बने नालों से व्यर्थ बहता पानी।
चरखी दादरी। होली पर्व पर पानी की खपत आम दिनों की अपेक्षा दोगुनी हो जाती है। इस बार समय पर नहरी पानी न मिलने से जिले में पेयजल संकट गहराया हुआ है। होली के दिन भी मजबूरीवश जन स्वास्थ्य विभाग पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पाया। यहीं हाल फाग के दिन भी रहेगा। ऐसे में लोगों को सोच-समझकर घर में मौजूद पानी का फाग पर इस्तेमाल करना होगा। शहर के जलघरों के रिजर्व टैंक सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

एक तरफ जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल सप्लाई को लेकर सांसें फूली हुई है तो दूसरी ओर शहर के छोटी बाजारी स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर हजारो लीटर पानी व्यर्थ ही नालियों में बह रहा है। होली पर्व पर नहरी पानी सप्लाई नहीं होने से आमजन को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। होली के त्योहार पर जहां आम दिनों की अपेक्षा पानी की खपत दोगुनी हो जाती है तो वहीं, इस बार जनस्वास्थ्य विभाग के पास शहर में सप्लाई करने के लिए पानी नहीं है। इसके चलते शहर के एक लाख और जिले के साढ़े 6 लाख लोग परेशान हैं। पर्व पर लोगों को पेयजल संबंधी समस्या को दूर करने के लिए महंगे दामों में पानी खरीदना होगा। ऐसे में जहां इनका त्योहारी बजट बिगड़ने की संभावना है तो वहीं महिलाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


लोग बोले : पानी की खपत बढ़ी, आपूर्ति हुई ही नहीं
- होली पर्व पर पानी की खपत बढ़ जाती है क्योंकि इस दिन पूरा परिवार होली खेलने में मशगूल रहता है। परिजनों के कपड़े गुलाल व रंगों से सने होते हैं। ऐसे में इनको साफ करने और नहाने में भी पानी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदू देवी, महिला

- एक तरफ जहां विभाग ने पेयजल सप्लाई का समय आधा कर दिया है तो वहीं इस दिन पानी की खपत सामान्य से दोगुनी हो जाती है। ऐसे में घर की जरूरत पूरी करने के लिए ज्यादा दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने होंगे।
नीतू देवी, महिला

- हमारे घर में पहले ही पानी की आपूर्ति कम हो रही है। अब विभाग की ओर से की जाने वाली सप्लाई में खारा पानी पहुंचने से परेशानियां और बढ़ गई हैं। विभाग को होली पर्व पर तो पेयजल संकट का समाधान करना चाहिए था।
तमन्ना जैन, महिला

- पेयजल आपूर्ति का समय आधा हो जाने के बाद अधिकतर घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पर्व पर सभी घरों में पानी की जरूरत होती है, लेकिन विभाग द्वारा सप्लाई का समय घटा देने से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

गायत्री वर्मा, महिला


नहरी पानी नहीं आने से रिजर्व टैंकों में कुछ पानी ही बचा हुआ है। शहर की पानी संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। नहरों में पानी पहुंचते ही जलघरों को प्राथमिकता से भरा जाएगा।
पवन कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed