फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is a need to make environmental awareness a mass campaign: Dr. Anita

पर्यावरण जागरूकता को जन अभियान बनाने की जरूरत : डॉ. अनीता

Fri, 06 Jun 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is a need to make environmental awareness a mass campaign: Dr. Anita
बिरोहड़ राजकीय कॉलेज में पौधरोपण करते हुए प्राचार्य व सहायक प्रोफेसर।
चरखी दादरी। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में यूथ रेडक्रॉस की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. अनीता रानी ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता को जन अभियान बनाने की जरूरत है, तभी पर्यावरण संरक्षण की तरफ मजबूती से बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे महत्वपूर्ण और सटीक उपाय है। संयोजक डॉ. अमरदीप ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना एक दिन का कार्य नहीं है। इसके लिए लगातार प्रयास, नीतियों में परिवर्तन और सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर महविद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए गए। इस दौरान दीपक व पवन का सहयोग रहा।
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधों का वितरण
चरखी दादरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को आर्य समाज मंदिर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. सुनील जांगड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में सहयोग देना चाहिए। हमें पौधरोपण के साथ उसके बड़े होने तक देखभाल भी करनी चाहिए। अस्पताल जैसे स्थानों पर हरियाली का होना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इस दौरान योग इंस्ट्रक्टर सोनिया, सहायक सुरेंद्र कुमार व कांता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
चरखी दादरी। गांव भैरवी के किसान मॉडल स्कूल परिसर में स्थित जिला आयुर्वेद अधिकारी भवन में विश्व पर्यावरण दिवस जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनम डांगी ने किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पर्यावरण प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण के स्तर पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण करना चाहिए। डॉ. सोनम डांगी ने बताया कि आयोजन के दौरान औषधीय पौधों की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में महत्ता बताई गई। इसमें चिकित्सकों को पर्यावरण संबंधी तथ्यों के लिए जागरूक किया गया।


पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज निभाएं मनुष्य : जतिनाथ
चरखी दादरी। हड़ोदा स्थित धाम में विश्व कल्याण व शांति के लिए चल रही 41 दिवसीय तपस्या के दौरान संत जतिनाथ महाराज ने पौधरोपण किया। जतिनाथ ने कहा कि परमात्मा ने इस धरा पर प्रकृति का निर्माण किया। मानव को सबसे अधिक सोचने व समझने की शक्ति दी। इसलिए पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज भी हम निभाएं। संत के सानिध्य में धाम परिसर व आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। दिनेश सांगवान डोहकी व ग्रामीणों की ओर से महाराज के आशीर्वाद से पर्यावरण बचाओ, आगे आओ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। दिनेश ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed