फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Theft in the same house 5 times within three months, the thief was caught in CCTV for the sixth time

Charkhi Dadri News: तीन माह के अंदर एक ही घर में की 5 बार चोरी, छठी बार सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Theft in the same house 5 times within three months, the thief was caught in CCTV for the sixth time
बाढड़ा। क्षेत्र के निहालगढ़ निवासी एक व्यक्ति के मकान में तीन माह के अंदर पांच बार चोरी करने का आरोपी छठी वारदात के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि इस बार भी वो कपड़े ले जाने में कामयाब रहा, लेकिन वारदात के तुरंत बाद मकान मालिक को इसका पता लग गया। इसके बाद गांव में पंचायत की गई जिसमें आरोपी ने पांच चोरी कबूल भी की, लेकिन इसके बाद मौका पाकर वो फरार हो गया। मकान मालिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निहालगढ़ निवासी अंकित ने बताया कि उसके घर लगातार तीन महीनों से सामान चोरी हो रहा है। इस कारण उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। उसने बताया कि गत 22 अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे जब वह उठा तो उसे घर से कपड़े चोरी मिले। उसने बताया कि 22 फरवरी को भी उसके घर से तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी कानों के टॉप्स, चार जोड़ी पायल और कपड़े चोरी मिले थे। अब तक चोर का पता नहीं चला पाया था। उसने बताया कि 22 अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो रात दो बजे गांव निवासी एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की और इस संबंध में पंचायत भी बुलाई। अंकित ने बताया कि आरोपी ने पंचायत में पांच बार चोरी करने बात कबूल की। इसके बाद मौका देखकर वो वहां भाग गया। अब अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed