फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Theft in the house of the BJP district vice president

भाजपा जिला उपाध्यक्ष परिवार सहित गई थी घूमने, चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना

Wed, 17 Mar 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of the BJP district vice president
शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने मकान से सोने-चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपने परिवार सहित बाहर घूमने गई हुई थी। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजवंती काजला प्रोफेसर कॉलोनी में रहती हैं। वह 28 फरवरी को अपने परिवार सहित बाहर घूमने गईं थी। 8 मार्च सुबह घर में सफाई करने वाली पहुंची तो उसे मकान का ताला टूटा हुआ मिला। इस पर उसने तुरंत पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने भी फोन कर राजवंती काजला को इस घटना के बारे में सूचना दी। सूचना पाकर राजवंती काजला उसी दिन अपने घर पहुंची। यहां आकर देखा तो पांच ताले टूटे हुए मिले। इसके अलावा अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जब सामान चेक किया तो आधा किलो चांदी, पौने तोले सोना, घड़ी व सीसीटीवी की डीवीआर गायब मिली। राजवंती काजला के अनुसार उनके घर से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बीर सिंह, इंचार्ज, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed