{"_id":"67d5ad4a22f3ecad8b0ff958","slug":"theft-in-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133382-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पूजा करने गए परिवार के घर से 18 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पूजा करने गए परिवार के घर से 18 हजार रुपये चोरी
Sat, 15 Mar 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
- दिनदहाड़े चोर ने खंगाली संदूक, रुपये चोरी कर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादा भैया की पूजा करने गए गांव बिगोवा निवासी एक परिवार के घर से चोर 18 हजार नकदी ले गए। परिवार घर पहुंचा तो उन्हें घटना का पता चला। अब पीड़ित की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि 12 मार्च को वह अपने परिवार के साथ गांव के भैया मंदिर में पूजा करने के लिए गया था। सुबह करीब 11 बजे वे घर से निकले थे। मंदिर पास ही होने के कारण वे दरवाजे बंद कर चले गए, लेकिन, ताला नहीं लगाया। कुछ देर बाद वे घर लौटे तो सीढि़यों का दरवाजा और मुख्य शटर खुला मिला। साथ ही कमरे के दरवाजे भी खुले पाए गए।
इसके बाद उन्होंने जांच की तो संदूक का ढक्कन भी मुड़ा हुआ पाया और खोलकर देखा तो 18 हजार रुपये चोरी मिले। इसके बाद उन्होंने पूछताछ की, लेकिन, चोरी के बारे में कुछ पता नहीं चला। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना कर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि चोर शटर से अंदर आया है। उसने संदूक का ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन, ताला नहीं खुला तो संदूक का ढक्कन मोड़कर रुपये निकाल लिए। अन्य सारा सामान दुरुस्त मिला। उन्होंने पुलिस से चोर का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की।