{"_id":"67951ea30fd018032d0cad8f","slug":"theft-in-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130574-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोता रहा परिवार, घर से गहने व नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोता रहा परिवार, घर से गहने व नकदी ले गए चोर
Sat, 25 Jan 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जगरामबास निवासी रविंद्र ने पुलिस थाने में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव जगरामबास स्थित एक घर में चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रविंद्र ने बाढड़ा पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत रविंद्र ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों विवाहित हैं। उनका एक बेटा कैथल में बैंक मैनेजर है। वह कभी-कभार ही घर आता है। 22 जनवरी की रात वह और उनकी पत्नी मंजू दोनों घर पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे किसी व्यक्ति के घर में घुसने की आवाज आई। कुछ देर बाद उनकी पत्नी लघुशंका के चलते बाहर आईं और फिर अंदर आकर सो गईं। पड़ोस में डीजे की आवाज तेज थी तो चोरी के दौरान आवाज नहीं सुनीं।
सुबह करीब 6 बजे जब उठे तो उन्हें स्टोर रूम का दरवाजा खुला मिला। बाद में उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सूटकेस व अलमारी का सामान बिखरा मिला। जब सामान की जांच की तो सोने की दो अंगूठियां व 20 हजार रुपये चोरी मिले। बाद में उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो आरोपी चोरी करते हुए नजर आए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेकर मौके से सबूत एकत्र की। अब पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फोटो- 08
गांव जगरामबास में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद