{"_id":"67f18a79ead0b55228045f74","slug":"theft-from-a-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-134675-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: घर से जेवरात और अन्य सामान चोरी, पेंटर पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: घर से जेवरात और अन्य सामान चोरी, पेंटर पर दर्ज कराया केस
Sun, 06 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-18 निवासी एक पीएसयू (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) अधिकारी के घर से जेवरात व अन्य सामान चोरी हो गए। अधिकारी ने पेंटर व कामगारों पर घर से सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कलियाणा गांव निवासी पेंटर हंसराज पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीएसयू अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह वार्ड-18 के निवासी हैं। दिल्ली में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी व बच्चे बंगलूरू में रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे की शादी की तैयारी के लिए कलियाणा निवासी हंसराज को पेंट करने का कार्य नवंबर 2024 में दिया था। उनके दिल्ली होने के कारण घर की चाबी हंसराज के पास थी। हंसराज ने कामगारों के जरिये घर का काम करवाया।
इसके बाद दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में कार्य पूरा हुआ। हंसराज ने अपनी पूरी पेमेंट उसी दौरान ले ली। जनवरी 2025 के अंत में उनकी पत्नी दिल्ली आईं और फिर फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में दादरी घर पर आईं। यहां पर उन्होंने सामान की जांच की तो संदूक से नए कपड़े, चांदी का एक सटका तागड़ी, दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी बिछुआ व कुछ स्टील के बर्तन चोरी मिले। 8 फरवरी को वह घर आए तो उन्होने हंसराज से बात की। घर बुलाया, लेकिन, वह नहीं आया। संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। उन्होंने पेंटर हंसराज व कामगारों पर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।