फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The young man sitting on the track had an epileptic fit, died due to drowning in the canal

Charkhi Dadri News: पटरी पर बैठे युवक को आया मिर्गी का दौरा, नहर में डूबने पर हुई मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting on the track had an epileptic fit, died due to drowning in the canal
पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।
चरखी दादरी। बास निवासी एक युवक की शनिवार दोपहर नहर में डूबने से मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने शनिवार शाम सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बास निवासी सतीश ने बताया कि उसका भतीजा रोहित (24) शनिवार दोपहर नहाने के लिए नहर पर गया था। उसे तैरना आता था और नहर में नहाने के बाद वो पटरी पर बैठ गया। सतीश ने बताया कि उसी दौरान रोहित को मिर्गी का दौरा आ गया और नहर में जा गिरा।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने नहर का पानी पीछे से बंद करवाकर सर्च अभियान चलाया और करीब डेढ़ घंटे बाद नहर से रोहित का शव बरामद हो गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को दादरी सिविल अस्पताल भेजा गया और वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रोहित के शव को नहर से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
श्रीभगवान, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed