फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The workers submitted memorandums to the village sarpanches regarding their demands

Charkhi Dadri News: मजदूरों ने मांगों के लिए गांवों में सरपंचों को सौंपे ज्ञापन

Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The workers submitted memorandums to the village sarpanches regarding their demands
बाढड़ा। मजदूरों ने शुक्रवार को गांव कारी, धारणी, नांधा, बेरला और जीतपुरा में धरना-प्रदर्शन कर सरपंचों को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान मजदूरों ने महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में सीटू जिला सह संयोजक सुमेर सिंह, ब्लॉक प्रधान भूप सिंह नांधा और रोशन लाल सहित अन्य मजदूर नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। सुमेर सिंह ने कहा कि पूर्व में रही मनरेगा योजना मेहनतकश परिवारों के लिए रोजगार का सहारा रही है जबकि सरकार ने इसका नाम व स्वरूप ही बदल दिया है। मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को साल में कम से कम 100 दिन का रोजगार दिया जाए। न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये प्रतिदिन होनी चाहिए। मजदूरी दर को हर वर्ष महंगाई के अनुसार बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों को अनदेखा किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में सोमबीर जीतपुरा, राजेंद्र, विजय कुमार,ओमप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सोमबीर, सुंदर सिंह, वजीर सिंह, महिपाल, कविता, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed