{"_id":"6b049e167d179cb89e003488","slug":"the-womens-college-received-five-more-professors-while-mandhi-hariya-college-received-eight-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-163373-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिला कॉलेज को पांच और मांढी हरिया कॉलेज को मिले आठ प्राध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिला कॉलेज को पांच और मांढी हरिया कॉलेज को मिले आठ प्राध्यापक
Tue, 24 Nov 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी ऑनलाइन तबादला नीति के तहत उपमंडल के तीनों सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों की नियुक्ति से शिक्षण व्यवस्था को राहत मिली है। लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहे कॉलेजों को नए प्राध्यापक मिले हैं। विभाग ने तबादला सूची में शामिल प्राध्यापकों को नए स्टेशन पर कार्यभार संभालने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।
तबादला नीति के तहत बाढड़ा महिला कॉलेज में पांच, मांढ़ी हरिया राजकीय कॉलेज में आठ और कादमा कॉलेज में 11 विषयों के प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है। इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
बाढड़ा महिला कॉलेज लंबे समय से शिक्षण स्टाफ की कमी से जूझ रहा था। यहां छात्राओं की संख्या 1300 होने के बावजूद नियमित और अस्थायी मिलाकर केवल 18 प्राध्यापक कार्यरत थे। अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय में पिछले चार वर्षों से एक ही प्राध्यापक के सहारे पढ़ाई चल रही थी। इसी तरह मांढ़ी हरिया कॉलेजों में भी प्राध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के सामाजिक और छात्र संगठनों ने कॉलेजों में रिक्त पद भरने की मांग के लिए कई बार प्रदर्शन किए थे। उनका कहना था कि उच्च शिक्षा के लिए बाढड़ा क्षेत्र की छात्राओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई छात्राओं को दादरी और भिवानी के कॉलेजों में जाना पड़ता है, जबकि परिवहन सुविधा और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अनेक छात्राओं को हिसार में छात्रावास में रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है।
बाढड़ा महिला कॉलेज की स्थापना के पीछे लंबा जन आंदोलन रहा है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं होने के कारण छात्राओं को दसवीं और बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। सामाजिक संगठनों के लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने यहां माध्यमिक स्कूल में अस्थायी कॉलेज शुरू करवाया था। इसके बाद भाजपा सरकार ने कॉलेज के लिए भवन का निर्माण करवाया और प्राध्यापकों की नियुक्ति भी की। हालांकि वर्ष 2018 के बाद यहां छात्राओं की संख्या बढ़ती रही, जबकि प्राध्यापकों की संख्या में लगातार कमी आती गई।