फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The woman's husband caught the accused of writing abusive words on Bani's land

बणी की जमीन पर अपशब्द लिखने के आरोपी को महिला के पति ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The woman's husband caught the accused of writing abusive words on Bani's land
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर बणी की जमीन पर अपशब्द लिखने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इससे पहले महिला के पति ने उक्त युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि कमोद रोड पर बणी में ग्रामीण गोबर डालते हैं। उसकी पत्नी भी वहां कचरा डालने जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी कुरड़ी के पास प्रतिदिन जमीन पर उसकी पत्नी को अपशब्द लिखे मिलते थे। परेशान होकर उसने इसकी जानकारी उसे दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसने कुरड़ी के समीप बैठकर अपशब्द लिखने वाले का इंतजार कर दिया। महिला के पति ने बताया कि कुछ देर बाद एक युवक वहां आया और उनकी कुरड़ी के समीप बैठकर जमीन पर कुछ लिखने लगा। उक्त युवक को उसने दबोच लिया। इसके बाद उक्त युवक ने उससे मारपीट की और घटना का जिक्र कहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506 और 509 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed