{"_id":"5f4558b38ebc3e4ae11f4e48","slug":"the-website-did-not-run-on-the-first-day-of-the-family-id-update-charkhidadri-news-rtk5704493198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैमिली आईडी अपडेशन के पहले दिन नहीं चली वेबसाइट, संसाधनों की कमी भी खली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैमिली आईडी अपडेशन के पहले दिन नहीं चली वेबसाइट, संसाधनों की कमी भी खली
विज्ञापन
बौंदकलां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फैमिली आईडी अपडेट करवाने पहुंची छात्राएं।
- फोटो : CharkhiDadri
स्कूलों में कैंप लगाकर छात्रों के फैमिली कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया मंगलवार को पहले दिन साइट न चलने की वजह से बाधित रही। इसके अलावा शिक्षा विभाग के पास संसाधनों की कमी भी खली। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहला दिन होने के कारण दिक्कतें आई हैं, जिनका समाधान करवा दिया जाएगा। जिले के 70 हाई स्कूलों और 50 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में फैमिली आईडी अपडेट करने का कार्य किया जाना है।
प्रदेश सरकार ने जिले के 125 राजकीय स्कूलों में 25 अगस्त से फैमिली आईडी अपडेट करने के लिए कैंप लगाने के आदेश दिए थे। इन कैंपों में उन्हीं स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और उनके परिजनों का डाटा अपडेट किया जाना है। मंगलवार को पहले ही दिन बौंदकलां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे साइट में गड़बड़ी आ गई, जिसके चलते काम नहीं हो पाया। सर्वर ठप होने से पहले एक ही फैमिली आईडी अपडेट हो पाई। कमोबख्श यही हालात अन्य राजकीय स्कूलों में लगाए गए कैंपों के भी रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले नि करीब 95 प्रतिशत काम बाधित हुआ।
शिक्षकों को नहीं दी गई ट्रेनिंग : कंप्यूटर पर बैठे शिक्षकों ने बताया कि उनको पहले कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है। इसके साथ ही लिंक भी देरी से दिया गया है। प्राइमरी स्कूलों में भी शिक्षकों को फैमिली आईडी अपडेशन के लिए लगाया गया है लेकिन उनको कोई भी लैपटॉप, स्कैनर और प्रिटंर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावक : कारोना सक्रमण से बचाव के लिए परिवार पहचान पत्र में अपडेशन के लिए स्कूलों में बच्चों के आने पर प्रतिंबध था। इसके बावजूद अभिभावक बच्चों के साथ स्कूलों में पहुंचे। हालांकि ज्यादातर स्कूलों दोपहर दो बजे तक भी साइट नहीं चल सकी। इसके चलते अभिभावकों को बैंरग लौटना पड़ा। शहर के राजकीय स्कूल में पहुंची महिला सुधा, भावना, कृष्ण व मनोज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच वह घर से बच्चों को लेकर फैमिली आईडी अपडेट करवाने आए थे, लेकिन सर्वर ठप रहने से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।
तकनीकी खामियों का समाधान करवाया जाएगा: डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने बताया कि फैमिली आईडी अपडेट का पहला दिन होने के कारण काफी जगहों से साइट नहीं चलने और तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली हैं। इसके बारे में अतिरिक्त जिला उपायुक्त को अवगत कराया गया दै। शिक्षकों को प्रशिक्षण नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने बताया कि यह इतना मुश्किल काम नहीं है। सभी शिक्षकों को समझा दिया गया है। जिन प्राइमरी स्कूलों में कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है उन्हें हाई स्कूल के साथ अटैच कर दिया गया है।