फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The weather will remain dry till February 15, with day and night temperatures above normal

Charkhi Dadri News: 15 फरवरी तक मौसम बना रहेगा शुष्क, दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक

Mon, 09 Feb 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry till February 15, with day and night temperatures above normal
चरखी दादरी। जिले में सोमवार दोपहर तक तेज धूप और दोपहर बाद बादलवाही बनी रही। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस समय सुबह व शाम के समय ठंड हो रही है। दिन में धूप खिलने की वजह से मौसम अनुकूल बना हुआ है। अब ठंड फीकी पड़ने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कोई भी विशेष मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है जिसके कारण 15 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जरूर देखने को मिल रही है जबकि मैदानी भागों में आंशिक बादलवाही हो रही है।
विज्ञापन

बार-बार हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस समय अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। अब अगले कुछ दिन में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और सर्द ऋतु की विदाई और ग्रीष्म ऋतु दस्तक देगी। वर्तमान में सुबह शाम गुलाबी ठंड हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क एवं गतिशील बना रहेगा। बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 17 फरवरी को सक्रिय होगा जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

उधर, रबी की फसलों के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है फसलों में प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मार्च तक तापमान सामान्य रेंज में बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed