फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The villagers of Atela Khurd demanded that the Jamabandi be updated soon

Charkhi Dadri News: अटेला खुर्द के ग्रामीणों ने जमाबंदी को जल्द अपडेट करने की उठाई मांग

Fri, 20 Mar 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Atela Khurd demanded that the Jamabandi be updated soon
चरखी दादरी। गांव अटेला खुर्द में पिछले सात माह से जमाबंदी अपडेट न होने से ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जुलाई 2025 से शुरू हुआ जमाबंदी अपडेट का कार्य अब तक अधूरा है। इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड अपडेट न होने की वजह से भूमि रजिस्ट्री और इंतकाल नहीं हो पा रहे हैं। किसान न तो अपनी जमीन बेच पा रहे हैं और न ही बैंक संबंधी कार्यों के लिए फर्द निकलवा पा रहे हैं। ग्रामीण रणबीर सिंह मांझू, उमेद, परमानंद और राजेश ने बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण जरूरी काम लंबित पड़े हैं। उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों का तर्क है कि जब तक उच्च स्तर से तकनीकी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक जमाबंदी को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तकनीकी बाधा को जल्द दूर कर जमाबंदी पोर्टल को अपडेट करने की मांग की है ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed