फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The vehicle hit a bike two friends die

वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The vehicle hit a  bike  two friends die
मौके पर नाले में पड़ी बाइक। - फोटो : CharkhiDadri
झिंझर-सांवड़ मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उमरवास निवासी प्रदीप (25) और रावलधी निवासी प्रदीप (35) की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रावलधी निवासी मृतक प्रदीप के चाचा के बेटे ने बताया कि वीरवार को उसका चचेरा भाई अपने दोस्त उमरवास निवासी प्रदीप के साथ बाइक पर सवार होकर झिंझर गया था। वहां से वे वापस दादरी आने के लिए चले थे। जब वे झिंझर-सांवड़ मोड़ पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दौड़ की तैयारी करने पहुंचे युवकों ने दोनों के शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को देखकर मामले की सूचना गांव के लोगों को दी। इसके बाद जानकारी मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लिए। इसके बाद उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावलधी निवासी प्रदीप के हैं दो बच्चे
रावलधी निवासी प्रदीप विवाहित था और खेती करता था। उसका एक दस साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। वहीं, उमरवास निवासी प्रदीप अविवाहित था और उसकी शहर के चंपापुरी क्षेत्र में आरओ ठीक करने की दुकान की थी। दोनों मृतक दो भाइयों में बड़े थे।
तीन साल से थी दोनों में दोस्ती
परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों में करीब तीन साल से दोस्ती थी। रावलधी निवासी प्रदीप उमरवास निवासी प्रदीप की चंपापुरी स्थित दुकान भी आता जाता था। वीरवार को उमरवास निवासी प्रदीप अपने दोस्त को लेकर झिंझर एक परिचित का आरओ ठीक करने गया था और वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
30 गज की दूरी में पड़े मिले दोनों के शव
दोनों दोस्तों की बाइक नाले में गिरी मिली, जबकि दोनों के शव 30 गज की दूरी में पड़े मिले। कयास लगाए जा रहे हैं कि हादसा देर रात हुआ, लेकिन संभाल न होने और हादसे में लगीं चोटों के कारण ज्यादा खून बह जाने से उन दोनों की मौत हो गई।

रावलधी निवासी मृतक प्रदीप के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ हमने केस दर्ज कर लिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामनिवास, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बौंदकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed