फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Union Budget is disappointing for all sections: Dr. Manisha

सभी वर्गों को निराश करने वाला है केंद्रीय आम बजट : डाॅ. मनीषा

Tue, 03 Feb 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Union Budget is disappointing for all sections: Dr. Manisha
चरखी दादरी। कांग्रेस की महिला नेता डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा वर्ग इस बजट से राहत की आस लगाए बैठा था। सरकार ने एक बार फिर जनता को निराश किया है। डॉ. मनीषा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर है जबकि बजट में रोजगार सृजन और महंगाई नियंत्रण के लिए कोई ठोस योजना दिखाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए स्थायी नौकरियों की जगह केवल खोखले वादे किए हैं। दादरी जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए नया अस्पताल, कॉलेज व औद्योगिक विकास की कोई घोषणा नहीं की गई है। मनीषा ने कहा कि बजट बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है, जबकि मध्यम वर्ग और गरीब आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed