फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The timing of the examination in the datesheet of BA IV Semester is morning and evening session as shown in the issued admit card

Charkhi Dadri News: बीए चतुर्थ सेमेस्टर की डेटशीट में परीक्षा का समय सुबह और जारी एडमिट कार्ड में दर्शाया शाम का सत्र

Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The timing of the examination in the datesheet of BA IV Semester is morning and evening session as shown in the issued admit card
बंसीलाल यूनिवर्सिटी द्वारा छात्र को जारी किया गया एडमिट कार्ड।
चरखी दादरी। भिवानी स्थित बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की डेटशीट में परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 12:30 दिखा दिया लेकिन विवि की ओर से विद्यार्थियों के लिए जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 5 बजे अंकित कर दिया। विश्वविद्यालय की इस लापरवाही के चलते काफी संख्या में विद्यार्थी शनिवार को परीक्षा देने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार से शुरू की गई हैं। शनिवार को बीए चतुर्थ सेमेस्टर के हिंदी विषय की परीक्षा थी। अधिकतर विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एडमिट कार्ड में दर्शाए गए समय के अनुसार ही जनता पीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे। जब ये विद्यार्थी कॉलेज में परीक्षा हॉल में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी परीक्षा तो सुबह के सत्र में संपन्न हो चुकी है। इन विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राध्यापकों को अपना एडमिट भी दिखाया लेकिन उन्हें बिना परीक्षा दिए निराशा होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

छात्र रबीन कुमार व सुनील कुमार ने बताया कि वे जनता पीजी कॉलेज में अपने एडमिट कार्ड में दर्शाए गए समय के अनुसार परीक्षा देने पहुंचे थे। वे कॉलेज में दोपहर 1:30 बजे पहुंचे लेकिन उन्हें बताया गया कि उनकी परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक संपन्न हो चुकी है। इन छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से उनको परीक्षा में बैठने का मौका दिए जाने की मांग की है ताकि उनका साल बर्बाद होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर कोई गलती हुई है तो वंचित रहे विद्यार्थियों को इस विषय की परीक्षा देने का विशेष मौका दे दिया जाएगा। यही एक समाधान हो सकता है। इस मसले की पूरी जानकारी ली भी जाएगी।

- प्रोफेसर राजकुमार मित्तल, वाइस चांसलर, बंसीलाल यूनिवर्सिटी, भिवानी
विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचित कर दिया था उनकी परीक्षा डेटशीट में दर्शाए गए समय के अनुसार ही संपन्न करवाई जाएगी। ये छात्र समय रहते मैसेज नहीं देख पाए होंगे। परीक्षा से वंचित रहे छात्राें की संख्या दो या तीन ही है।
-डॉ. यशवीर सिंह, प्राचार्य जनता कॉलेज, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed