फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The then Sarpanch of village Mirch accused of land grabbing

Charkhi Dadri News: गांव मिर्च के तत्कालीन सरपंच पर जमीन हड़पने का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The then Sarpanch of village Mirch accused of land grabbing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव मिर्च निवासी एक व्यक्ति ने तत्कालीन सरपंच पर अनुसूचित जाति व जनजाति उत्थान के तहत सरकार से मिली जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उसने समाधान शिविर में डीसी मनदीप कौर यह शिकायत रखी। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस ने तत्कालीन सरपंच समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता रामचंद्र ने बताया कि वर्ष 2014 में उसे अनुसूचित जाति व जनजाति उत्थान के लिए सरकार की ओर से जमीन दी गई थी। यह जमीन केवल अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को ही दी जाती है।किसी अन्य जाति का जमीन लेना गैर कानूनी है। उसने बताया कि गांव के कुछ व्यक्तियों ने तत्कालीन अधिकारियों से सांठगांठ कर उसकी जमीन हड़प ली। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोलने के साथ धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

समाधान शिविर में पहुंचे रामचंद्र ने बताया कि वह तीन बार पुलिस को शिकायत दे चुका है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। समाधान शिविर में फिर से शिकायत आने पर पुलिस ने इस संबंध में तत्कालीन सरपंच उदय सिंह समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed