{"_id":"629cee790e7c1d74621f2606","slug":"the-temperature-reached-44-7-degrees-the-heat-scorched-charkhidadri-news-hsr6335532156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 44.7 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 44.7 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने झुलसाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहा। तेज धूप खिली जिससे मौसम में तपिश बनी रही। सुबह दस बजे ही सूर्य की तेज किरणों से धरती तपनी शुरू हो गई। दोपहर तक गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ गया। अधिकतम तापमान 44.7 व न्यूनतम 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी ने फिर से अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आठ जून तक पश्चिमी हवाओं का दबाव बने रहने से इसी प्रकार गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहने का अनुमान है।
क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन वर्मा ने बताया कि उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश पर एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य स्थापित हो गया है जिसकी वजह से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। चंद्रमोहन ने बताया कि गर्मी का यह प्रकोप जल्दी ही समाप्त होने वाला है। वर्तमान में मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं की वजह से संपूर्ण मैदानी राज्यों हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस समय पश्चिमी पवनों का अस्तित्व मजबूत है और दक्षिणी पूर्वी पवनें बिल्कुल कमजोर पड़ रही हैं। पश्चिमी हवाओं की वजह से वातावरण से नमी, आर्द्रता और बारिश की गतिविधियां बिल्कुल नदारद हैं। मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। आठ जून के बाद मौसम में बदलाव आने का अनुमान है।