{"_id":"69dfdcb6a9117e457606a495","slug":"the-temperature-in-the-district-crossed-38-degrees-light-rain-is-expected-due-to-the-activation-of-western-disturbance-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-153964-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में पारा 38 डिग्री पार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में पारा 38 डिग्री पार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश के आसार
Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा नजर आया। घर से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्मी से बचाव के लिए सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखे।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव के चलते दिन के समय गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप का असर शुरू हो जाता है जो दोपहर तक और तेज हो जाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ और खुश्क रहेगा, जिससे तापमान में और वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में हल्का बदलाव आने के संकेत हैं।
राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 17 अप्रैल और 18 अप्रैल के दौरान दादरी सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन यह राहत अस्थायी ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के बाद 19 और 20 अप्रैल को एक बार फिर मौसम साफ और खुश्क हो जाएगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है जबकि रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यानी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का मिश्रित असर देखने को मिलेगा। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
वर्सन :
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 17 व 18 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।