{"_id":"64d14bca812d6b96300d6f5a","slug":"the-struggle-of-clerks-is-now-at-a-turning-point-the-fourth-round-meeting-will-be-held-this-week-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-4280-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्लर्काें का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर, इसी सप्ताह होगी चौथे दौर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्लर्काें का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर, इसी सप्ताह होगी चौथे दौर की बैठक
Tue, 08 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में चल रहे धरने पर बैठे क्लर्क।
चरखी दादरी। क्लर्काें की हड़ताल एवं प्रदर्शन के 34वें दिन एसोसिएशन राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने धरनास्थल पर पहुंचकर क्लर्काें का उत्साह बढ़ाया। वहीं भूख हड़ताल के 17वें दिन 5 महिला क्लर्क भूख हड़ताल पर बैठीं। राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि प्रदेशभर के क्लर्काें का यह संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह सरकार क्लर्काें के हक में निर्णय लेकर राहत प्रदान करेगी।
सोमवार को एकता, सुषमा व रीना, महक और खुशबू ने भूख हड़ताल की। राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे क्लर्काें के संघर्ष की मंजिल अब अधिक दूर नहीं है। सभी को धैर्य से काम लेना होगा। इसी सप्ताह एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश सरकार के साथ होने वाली चौथे दौर की बैठक में उम्मीद है कि सरकार क्लर्काें के हक में निर्णय लेकर क्लर्कों के साथ-साथ आमजन को भी राहत प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते अधिकांश विभागों में कार्य पिछले 34 दिनों से बंद पड़े हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वहीं विभागों में कार्य का अतिरिक्त भार बढ़ रहा है जिसके कारण अब व्यवस्थाएं बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रदीप सांगवान ने राज्य प्रधान को आश्वासन दिया कि जिला एसोसिएशन एवं प्रत्येक क्लर्क प्रदेश कार्यकारिणी के साथ है। प्रदेश सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द निर्णय लेकर क्लर्काें को राहत प्रदान करे जिससे विभागों में कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकें। उन्होंने साथी क्लर्काें को संबोधित करते हुए कहा कि सभी की एकजुटता के कारण ही इतना लंबा संघर्ष चला है। संघर्ष अब जल्द ही मंजिल पर पहुंचने वाला है। जिला एसोसिएशन राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार आगामी निर्णय लेगा।