फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The streets of 15 villages will be illuminated with solar street lights

Charkhi Dadri News: सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगी 15 गांवों की गलियां

Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The streets of 15 villages will be illuminated with solar street lights
बाढड़ा खंड में लगाई जा रही सोलर स्ट्रीट लाइट। 
चरखी दादरी/ कादमा। बाढड़ा खंड के 15 गांवों में समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। इसके लिए एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व अंबुजा फाउंडेशन की ओर से पंचायतों से बैठक कर एग्रीमेंट पास कराया है। वहीं, इन गांवों की 120 से अधिक गलियां रोशन होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




बता दें कि एचडीएफसी बैंक व फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से समग्र ग्रामीण विकास परियोजना अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फाउंडेशन गांवों को गोद लेते हैं और उनमें सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण व अन्य कार्य करवाते हैं। हरियाणा में बाढड़ा खंड के 15 गांव फाउंडेशन ने गोद लिए हैं। इनमें सभी में विभाग की ओर से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। हर गांव में सार्वजनिक स्थानों व गलियों में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। इसके लिए पंचायतों ने भी सहमति जताई है।
विज्ञापन




संस्था की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है। उनका कहना है कि गांवों में स्ट्रीट लाइट न के समान हैं और बिजली आपूर्ति जाने पर अंधेरा हो जाता है। अगर चौराहों पर लाइट होंगी तो अंधेरे से कुछ राहत मिलेगी। गांवों में अंधेरा नहीं रहेगा और रात को होने वाली घटनाओं में भी कमी आएगी। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद सभी ग्रामीणों ने उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों में लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइट

योजना के तहत गांव कारी आदू, कारी धारणी, कारी मोद, कारी रूपा, लाडावास, काकड़ोली हुक्मी, काकड़ोली सरदारा, काकड़ोली हट्टी, हंसावास कलां, धनासरी, कान्हड़ा, नांधा, हुई, जगरामबास व चांदवास आदि में स्ट्रीट लाइट लगवाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed