फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The situation in the state is very serious, Haryana is number one in unemployment: Arjun Chautala

प्रदेश के हालात बेहद गंभीर, बेरोजगारी में नंबर एक पर है हरियाणा : अर्जुन चौटाला

Tue, 03 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The situation in the state is very serious, Haryana is number one in unemployment: Arjun Chautala
युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुन चौटाला।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। आज प्रदेश के हालात बेहद गंभीर हैं। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। किसी भी प्रदेश के विकास की बात की जाती है तो सबसे पहले वहां रोजगार की स्थिति देखी जाती है। हरियाणा में बेरोजगारी का सीधा सबूत यहां के सरकारी महकमों में देखा जा सकता है। सरकारी महकमों में आधे पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


यह बात रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने मंगलवार को दादरी में पत्रकारों से बात करते हुए कही। विधायक अर्जुन चौटाला मंगलवार को दादरी स्थित इनेलो जिला कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।
विज्ञापन

विधायक ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जजपा के नेता उन्हें व उनके पिता अभय सिंह चौटाला को निशाना बना रहे हैं, जबकि इनेलो प्रदेश के मुद्दों की बात उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में भी हरियाणा के हाथ खाली रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन में आईएसओ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला व युवा जिला अध्यक्ष बबलू श्योराण ने की। विधायक अर्जुन चौटाला ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार आने पर युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनेलो का लक्ष्य केवल सत्ता पाना नहीं बल्कि हर घर में बेरोजगारी को समाप्त करना है।

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं दादरी जिला प्रभारी गौरव संपत, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, आइएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कस्वा व युवा जिला अध्यक्ष दादरी बबलू श्योराण ने बूथ स्तर पर युवा विंग को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान इंदूबाला फोगाट, आर्य उद्यम सिंह, कर्मवीर चिड़िया, अमित फोगाट, रामअवतार, राजेश, राहुल सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed