{"_id":"64ee4ce8139c047ed506b19c","slug":"the-shopkeeper-said-to-the-team-do-not-criticize-by-looking-at-the-face-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5540-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टीम से दुकानदार बोले- मुंह देखकर टीका मत करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टीम से दुकानदार बोले- मुंह देखकर टीका मत करो
Wed, 30 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
दुकानों के सामने लगे फ्लैक्स बोर्ड हटाते टीम में शामिल कर्मचारी।
चरखी दादरी। डीसी मनदीप कौर के आदेश देने के बाद मंगलवार दोपहर नगर परिषद टीम लाव-लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाने बाजारों में उतरी। शुरुआत के 50 कदम टीम के तेवर तल्ख रहे तो इसके बाद ढीले पड़ गए। कार्रवाई से खफा दुकानदारों ने अधिकारियों के मुंह पर ही बोल दिया, साहब मुंह देखकर टीका मत करो यानि सभी अतिक्रमणकारियों पर एक जैसी कार्रवाई करो।
मंगलवार दोपहर करीब 1:40 पर नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर परिषद कार्यालय के सामने से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। मुहिम की अगुवाई ईओ अभेसिंह यादव ने की जबकि टीम में एमई मुकेश कुमार और बीआई समेत करीब 20 कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के 15 जवान भी कार्रवाई का हिस्सा रहे। टीम ने महज दस मिनट के अंदर नगर परिषद कार्यालय से लेकर बस स्टैंड गेट तक एक ट्रॉली सामान जब्त कर डाला।
इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी कार्रवाई के विरोध में उतर आया और उन्होंने रक्षाबंधन का हवाला देकर दो दिन बाद कार्रवाई करने की बात कही। इस तर्क पर टीम ने दुकानदारों को साइन बोर्ड हटाने के लिए आधा घंटे का समय दिया और आगे बढ़ गई। इसके बाद बीच में किसी-किसी दुकान से सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
परशुराम चौक से रोहतक रोड पर कुछ सामान के बोर्ड व सामान जब्त करने पर दुकानदारों ने दोबारा से विरोध शुरू किया। अधिकारियों ने उन्हें डीसी के आदेश पर ही अभियान रोकने की बात कही। यह सुनकर दुकानदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रोहतक रोड पर करीब 200 मीटर चलते ही टीम ने शाम 4 बजे अभियान खत्म कर दिया।
छत से बोला बच्चा: ले जाओ, हमारा सबकुछ ले जाओ
टीम ने रोहतक रोड पर एक मिष्ठान भंडार के आगे करीब 15 फुट की दूरी में लगा टेंट हटवा दिया और टेंट का सामान टीम ने जब्त करना शुरू कर दिया। उसी दौरान छत पर खड़े बच्चे ने रोते हुए कहा कि ले जाओ, हमारा सबकुछ ले जाओ। इसके बाद टीम ने टेंट का सामान वापस लौटा दिया और मिष्ठान भंडार संचालक को भविष्य में टेंट न लगाने की चेतावनी दी।
अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी कार्रवाई
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन ज्यादातर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इस बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी।
नाले से ऊंचे उठाए चबूतरे, बाहर तक निकली मिली टिन शेड
कार्रवाई करने पहुंची टीम अतिक्रमण के हथकंडे देखकर दंग रह गई। कई दुकानदारों ने नाले के दोनों तरफ दीवार ऊंची करवाकर स्लैब रखी हुई है, जिसके चलते नाले की सफाई संभव नहीं है। इसी प्रकार 100 से अधिक दुकानदारों ने टिन शेड नाले से आगे तक निकाल रखी है।
व्यापारी नेता बोले : आप नहीं मान रहे तो हम जाएंगे चंडीगढ़
अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत दुकानदारों का सामान जब्त होने की सूचना पाकर नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, उप-प्रधान संदीप फौगाट, जयभगवान मस्ताना और मनफूल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई रोकने की बात कही और जब अधिकारी नहीं माने तो उन्होंने कहा कि आप कार्रवाई जारी रखो, हम चंडीगढ़ जाकर मिल लेंगे।
डीसी के निर्देशों पर ये कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ मुहिम लगातार जारी रहेगी और अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी।
-अभेसिंह यादव, ईओ, नगर परिषद
नगर परिषद अधिकारियों के साथ 15 पुलिसकर्मी मुहिम का हिस्सा हे। हम अतिक्रमण को लेकर लगातार अनाउसमेंट करते हैं, लेकिन दुकानदार बाज नहीं आ रहे।
-राजबीर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी