{"_id":"610451f18ebc3e5882537120","slug":"the-roads-took-the-form-of-a-pond-due-to-the-rain-of-the-third-day-charkhidadri-news-hsr607587067","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन की बारिश से सड़कों ने लिया तालाब का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन की बारिश से सड़कों ने लिया तालाब का रूप
विज्ञापन
परेशानी....शव के दाह-संस्कार के लिए कंधे पर अर्थी लेकर घुटनों तक भरे पानी में से जाते लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो दादरी में 47 और बाढड़ा में 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन के सात दिनों में हुई बारिश सामान्य से अधिक है। जुलाई माह में अब तक जिले में 212 एमएम बारिश हुई है। इसने पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी है। शहर में सीवर व्यवस्था बेपटरी होने से सड़कें और गलियां तालाब बनी हुई हैं, जबकि अधिकारियों के आवास के सामने से भी पानी की निकासी नहीं हुई है। शुक्रवार को जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गत बुधवार से जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 72 घंटों की अगर बात करें तो दादरी शहर में 105 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और नगर परिषद के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से शहर की सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अभी शहर में बीस से ज्यादा जगहों पर जलभराव है, जिसके चलते लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि वार्डों के अलावा सरकारी विभागों और बैंक परिसर में भी बारिश का पानी भरा हुआ है।
बारिश रिकॉर्डर एवं पटवारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार शाम पांच से लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे तक दादरी शहर में 47 और बाढड़ा में 65 एमएम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बौंदकलां में तीन एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
वीरवार रात हुई बारिश का पानी झज्जर घाटी क्षेत्र में लोगों के घरों में घुस गया और लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया। वहीं, सिंचाई विभाग का दावा है कि किसी गांव से अब तक जलभराव की शिकायत नहीं मिली है। बारिश के पानी को ड्रेनों में डालने के लिए पंप सेट लगाए जा चुके हैं। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसटीपी की मोटरें अब 20 घंटे चलाई जा रही हैं। चार-चार घंटे की दो शिफ्ट में दो मोटरें एकसाथ चलाई जा रही हैं, ताकि जल्द से जल्द पानी की निकासी हो सके।
- सिंचाई विभाग ने जिले में लगाए 134 पंप सेट
लोहारू जलसेवा मंडल के कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान ने बताया कि जिले में पिछले सात-आठ दिनों में अच्छी बारिश हुई है। बरसाती पानी को ड्रेन व नहरों में डालने के लिए सिंचाई विभाग ने 134 पंप सेट लगा दिए हैं और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक किसी गांव से पानी भरने की शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तीन क्यूसेक क्षमता के 68 पंप सेट और पांच, दस व बीस क्यूसेक क्षमता के 66 वीटी पंप ड्रेनों पर लगाए गए हैं।
- इन गांवों से जारी है पानी की निकासी
सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बताया कि इस समय गांव चरखी, जयश्री, बौंद, इमलोटा, लोहरवाड़ा, अचीना, बिरहीकलां, नीमड़ी, मालकोस, सरूपगढ़, कन्हेटी, भागवी व रावलधी आदि गांवों में पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। इनमें से कुछ गांवों के लिए तो बिजली वितरण निगम से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का कनेक्शन लिया हुआ है। इससे पानी निकासी का कार्य निर्बाध गति से जारी रह सके। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि जिले के उपायुक्त अमरजीत सिंह मान भी पानी निकासी के कार्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
यहां बनी जलभराव की स्थिति
शहर के लोहारू रोड, रोहतक रोड, रेस्ट हाउस रोड, शनि मंदिर वाली गली, कबीर नगर, वाल्मीकि बस्ती, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र सरदार झाडू सिंह चौक रोड, काठमंडी, सदर थाने के पिछली तरफ, परशुराम चौक के समीप, मथुरी घाटी क्षेत्र, वार्ड-17, हरि नगर, घिकाड़ा रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव है। वहीं, नगर परिषद कार्यालय समेत, डीसी, सिटीएम, डीएसपी आवास भी इससे अछूते नहीं हैं।
- जुलाई 2021 में हुई बारिश पर एक नजर
तारीख बारिश
12 जुलाई- 6 एमएम
13 जुलाई- 5 एमएम
14 जुलाई- 7 एमएम
18 जुलाई- 55 एमएम
19 जुलाई- 36 एमएम
28 जुलाई- 50 एमएम
29 जुलाई- 10 एमएम
30 जुलाई- 47 एमएम
जलजनित बीमारियों के प्रति बरतें सावधानी
जिलावासी बारिश के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधान रहें। मच्छरों पर नियंत्रण के लिए घर के आसपास गड्ढों में खड़े पानी को मिट्टी से भर दें या उसमें तेल व मिट्टी का तेल डाल दें। इससे पानी पर मच्छर नहीं पनपेगें। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। सावधानी रखकर ही लोग अपना व परिवार के अन्य सदस्यों का बचाव कर सकते हैं।
-डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन
पानी निकासी के लिए हम प्रयासरत्त है। कुछ जगहों पर ही अब पानी भरा हुआ है और उसकी निकासी भी जल्द करवा दी जाएगी। हमारी टीमें फील्ड में जुटी हुई हैं।
रोहित कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
किसी गांव में अब तक बारिश का पानी भरने की सूचना हमें नहीं मिली है। खेतों में भरे पानी की हम पंप सेट लगाकर निकासी करवा रहे हैं। खेतों से पानी का उठान कर ड्रेनों में डलवाया जा रहा है।
-वेदपाल सांगवाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

लाला लाजपतराय चौक के समीप भरे पानी से गुजरती कार।- फोटो : CharkhiDadri