फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The protesters entered inside by breaking the lock of the main gate

मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, सीएम का पुतला फूंकने के बाद एक्सईएन कार्यालय के गेट पर बांधा काला कपड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
The protesters entered inside by breaking the lock of the main gate
एक्सईएन कार्यालय का ताला लगाने का प्रयास करने पर प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलते पुलिस जवान। - फोटो : CharkhiDadri
मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, एक्सईएन कार्यालय के गेट पर बांधा काला कपड़ा किया बंद
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीवर और पेयजल समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को जनआंदोलन समिति की अगुुवाई में शहरवासियों ने प्रदर्शन कर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का घेराव किया। पुलिस की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी मुख्य गेट पर जड़ा विभाग का ताला तोड़कर कार्यालय के अंदर दाखिल हो गए और 35 मिनट तक विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम का पुतला फूंका गया और एक्सईएन के खिलाफ नारे लगाए गए। एक्सईएन रोहित कुमार के अंदर होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने उनके कार्यालय का गेट बंद करके कुंडी पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध दी। प्रदर्शन के समापन पर चेतावनी दी गई कि पांच सितंबर को समिति समीक्षा बैठक करेगी और इस बार लघु सचिवालय का घेराव इसी तरह किया जाएगा।
जनआंदोलन समिति की अगुवाई में प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए शुक्रवार सुबह करीब दस बजे लोग लाला लाजपतराय चौक पर जुटना शुरू हुए। करीब 11:45 पर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के लिए शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ कूच कर दिया। शहर में प्रदर्शन करते हुए लोग दोपहर 12:25 पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पांच मिनट पहले ही वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस जवानों के पहुंचने से पहले विभाग के कर्मचारी ने मुख्य गेट का ताला अंदर से बंद कर दिया था। पुलिस की तैनाती और मुख्य गेट पर ताला जड़ा होने के बावजूद प्रदर्शनकारी गेट खोलने में कामयाब रहे और इसके बाद सीधे एक्सईएन कार्यालय के बाहर पहुंच गए। वहां उन्होंने ताला जड़ने के प्रयास में गेट को बंद किया, लेकिन पुलिस जवानों ने रोका और वहां से खदेड़ा। इस दौरान पुलिस जवानों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

इसके बाद इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया और सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और पांच मिनट का समय मांगा। इस पर प्रदर्शनकारी एक्सईएन कार्यालय के बाहर ही बैठ गए और पुलिस अधिकारी एक्सईएन से बातचीत करने कार्यालय के अंदर चले गए। दस मिनट की समयावधि होने पर प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर ही हाथ में लिया सीएम का पुतला फूंक दिया और एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक बुजुर्ग प्रदर्शनकारी एक्सईएन कार्यालय के गेट पर पहुंचा और गेट को बंद करके कुंडी पर काली पट्टी बांध दी। इसके तुरंत बाद प्रदर्शन का समापन किया गया। प्रदर्शनकारियों के पीछे हटते ही कर्मचारी ने गेट पर बंधी काली पट्टी खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद, राजनेता और जनसंगठनों ने प्रदर्शन में लिया हिस्सा
शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में खाप फौगाट-19 प्रधान बलवंत नंबरदार, सचिव सुरेश फौगाट, कांग्रेस नेता अजीत फौगाट, पूर्व नप वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, नगर व्यापार मंडल कार्यकारी प्रधान एवं निवर्तमान पार्षद रवींद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, विनोद वाल्मीकि, प्रवीण सैनी, एडवोकेट विक्रम श्योराण, सतबीर चौहान, दीपक चौहान, राहुल मराठा, राजेंद्र सिंह डोहकी समेत जयभगवान मस्ताना आदि ने भाग लिया।
अगले प्रदर्शन की पांच सितंबर को रूपरेखा होगी तैयार
जन आंदोलन समिति अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता और संयोजक नितिन जांघू ने बताया कि शुक्रवार को किए गए विरोध प्रदर्शन में सभी का सहयोग मिला और एक्सईएन कार्यालय का गेट बंद कर हमने एक संदेश दिया है। अगला प्रदर्शन लघु सचिवालय में होगा और पांच सितंबर को उसके लिए समीक्षा बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी।
ढोल की थाप पर की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने अनूठे ढंग से शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वो ढोलक बजाकर पूरे शहर में प्रदर्शन करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने ढोल की थाप पर एक्सईएन कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की योजना में किया फेरबदल
प्रदर्शनकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय को ताला जड़ने का एलान किया था। शुक्रवार को उन्होंने ताला लगाने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। एक्सईएन कार्यालय को ताला न जड़ पाने पर जनआंदोलन समिति का कहना है कि वो जो संदेश देना चाहते थे, दे दिया। अब अगला प्रदर्शन इससे बड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed