{"_id":"65f335dbb8c20132cf0e8d3b","slug":"the-property-of-the-wanted-will-be-confiscated-sho-will-check-the-riders-at-night-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114955-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वांछितों की संपत्ति होगी जब्त, एसएचओ रात को करेंगे राइडर्स की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वांछितों की संपत्ति होगी जब्त, एसएचओ रात को करेंगे राइडर्स की जांच
Thu, 14 Mar 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने वीरवार को अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारी समेत सीआईए व स्पेशल स्टाफ प्रभारी भी मौजूद रहे। एसपी ने अधिकारियों को मोस्टवांटेड, बेल जंपर, पैरोल जंपर व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार की जाए और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्राम प्रहरी की भी सहयोग लिया जाएं। प्रत्येक पीओ की संपूर्ण जानकारी के साथ उसकी चल व अचल संपत्ति का विवरण हासिल करके जब्त करने की कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था और वर्तमान हालात का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अवैध कारोबार करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले, अवैध खुर्दे व अहाते चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और नशा तस्करों की भी धरपकड़ करें। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात के समय राइडर की चेकिंग करें और तैनात पुलिस कर्मचारियों से प्रभावी ढंग से गश्त कराएं। सभी पीसीआर, राइडर व ईआरवी पर प्रत्येक कर्मचारी 12-12 घंटे की ड्यूटी करें।