फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The posts of principal in 18 government schools of the district and headmaster posts in 22 are vacant.

Charkhi Dadri News: जिले के 18 राजकीय स्कूलों में प्राचार्य व 22 में हेडमास्टर के पद रिक्त

Thu, 13 Jun 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The posts of principal in 18 government schools of the district and headmaster posts in 22 are vacant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में 18 राजकीय स्कूलों में प्राचार्य व 22 हेडमास्टर के पद खाली होने से स्कूल प्रबंधन एवं कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन स्कूलों में वरिष्ठ शिक्षक को चार्ज सौंपकर काम चलाया जा रहा है।
जिले में 68 सीनियर सेकेंडरी व 50 हाई स्कूल हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य व हाई स्कूल में हेडमास्टर का पद होता है। किसी भी स्कूल में मुखिया का होना अति जरूरी होता है। मुखिया की देखरेख में ही स्कूल का सही संचालन हो पाता है। स्कूल समयसारिणी, अनुशासन, प्रबंधन आदि मुखिया की मौजूदगी में ही संभव है। सरकारी पत्रों का जवाब देना, शिक्षकों के लिए आवश्यक निर्देश देने का काम प्राचार्य एवं हेडमास्टर ही करता है।
विज्ञापन

इस समय स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। ऐसे में इस समय स्कूलों में प्राचार्य एवं हेडमास्टर तैनात नहीं होने से खासकर प्रबंधन में दिक्कत आ रही है। वरिष्ठ शिक्षक को यह जिम्मेदारी सौंपकर जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। इन वरिष्ठ शिक्षक के पास सभी जरूरी शक्तियां नहीं होती हैं जिससे कई प्रकार के प्रगति के कार्य बाधित हो जाते हैं। गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में उससे पहले मुखियाओं के पद भरने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों में रिक्त हैं प्राचार्य के पद
जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरोड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अचीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिगोवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इमलोटा,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीमली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदोला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकड़ोली सरदारा सहित 18 स्कूलों में प्राचार्य के पद खाली हैं। इसी प्रकार राजकीय हाई स्कूल मोरवाला, राजकीय हाई स्कूल लोहरवाड़ा, राजकीय कन्या हाई स्कूल समसपुर, राजकीय कन्या हाई स्कूल चरखी, राजकीय हाई स्कूल घिकाड़ा, राजकीय हाई स्कूल रुदड़ोल आदि शामिल हैं।



फिलहाल इन स्कूलों में वरिष्ठ शिक्षक एवं प्राध्यापकों को चार्ज सौंपकर काम चलाया जा रहा है। जैसे ही प्रदेश सरकार की ओर से पद भरे जाते हैं, इन स्कूलों में तैनाती करवा दी जाएगी। स्कूलों का कामकाज प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। -कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed