{"_id":"610ed29b8ebc3e738e2c06f4","slug":"the-policeman-played-betting-by-becoming-a-dummy-bookie-caught-khaiwal-as-soon-as-he-handed-over-the-slip-charkhidadri-news-hsr6083348193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डमी सट्टेबाज बनकर पुलिसकर्मी ने खेला सट्टा, पर्ची थमाते ही खाइवाल को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डमी सट्टेबाज बनकर पुलिसकर्मी ने खेला सट्टा, पर्ची थमाते ही खाइवाल को किया काबू
विज्ञापन
चरखी दादरी। सट्टा खाइवाल पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने घिकाड़ा गांव से एक खाइवाल को गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिसकर्मी डमी सट्टेबाज बनकर 50 रुपये देकर 44 नंबर पर सट्टा लगाया। खाइवाल के पर्ची थमाते ही इशारा पाकर पहुंची पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि घिकाड़ा निवासी टकटक अपने घर के बाहर खड़ा होकर सट्टा खाइवाली कर रहा है। इस आधार पर टीम गठित की गई और एक पुलिसकर्मी को सिविल कपड़ों खाइवाल टकटक के पास पहुंचा और उसे 50 रुपये देकर 44 नंबर पर सट्टा खेला। खाइवाल गच्चा खा गया और 50 रुपये लेने के बाद उसने पुलिसकर्मी को 44 नंबर लिखी पर्ची थमा दी। पुलिसकर्मी का इशारा पाकर पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पर्चियां और 5490 रुपये बरामद हुए। सीआईए उसे सदर थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
16 दिन में गिरफ्तार पांच खाइवाल हुए गिरफ्तार
पुलिस 16 दिनों में पांच सट्टा खाइवालों को गिरफ्तार कर चुकी है। 21 जुलाई को जीतपुरा और शहर के गोशाला क्षेत्र से 1930 रुपये समेत दो खाइवालों को दबोचा गया था। 24 जुलाई को हीरा चौक क्षेत्र से एक खाइवाल को 1485 रुपये समेत काबू किया गया। 27 जुलाई को काकड़ोली सरदार के समीप से एक खाइवाल को 870 रुपये समेत काबू किया था।