{"_id":"68b602a6682b59133f0a06e9","slug":"the-players-of-the-district-performed-brilliantly-in-the-state-level-yoga-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143897-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Tue, 02 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
योगा प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कोच के साथ।
चरखी दादरी। जींद में आयोजित राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के योगा खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए, जिनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। वहीं, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सराहनीय प्रदर्शन पर पदक विजेताओं को बधाई दी है।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपप्रधान एवं टीम मैनेजर बिशन सिंह आर्य ने बताया कि नसीब कुमार ने 28 से 35 आयुवर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। इसी प्रकार, 18 से 28 आयुवर्ग में सुनील छपार व विकास कुमार ने रजत पदक हासिल किए।
35 से 45 आयु वर्ग में आयुष योग सहायक दिनेश कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 45 से 55 आयुवर्ग में दिनेश शास्त्री व बिशन सिंह आर्य ने भी चौथा स्थान प्राप्त किया। सुनील छपार ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि विकास ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
संगठन के जिला सचिव सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि जिले के पांच खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेंगे। योग खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य सचिव युद्धवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मास्टर सुनील कुमार, संरक्षक चांद सिंह आर्य, कोच सुरेंद्र आर्य ने शुभकामनाएं दी हैं।