फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The people of Dadri won our hearts

दादरी दे लोकां ने दिल जित लेया साडा...

Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
The people of Dadri won our hearts
The people of Dadri won our hearts - फोटो : CharkhiDadri
दादरी दे लोकां ने साडा दिल जित लेया। चंद घंटेयां चे इथे जेड़ा मान ते स्पोर्ट मिल्या ओ सारी जिदंगी याद रहूगा। यह बात रात साढ़े नौ बजे राजस्थान कूच करने से पहले विदाई लेते हुए काफिले की अगुवाई कर रहे सरदार पृथ्वी सिंह ने जिले के सामाजिक संगठनों के सदस्यों का आभार जताते कही। दोनों तरफ से एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी और इसके बाद राजस्थान के किसान अपने ट्रैक्टरों और गाड़ियों में शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के करीब 200 किसान 16 ट्रैक्टरों और चार गाड़ियों में शाहजहांपुर बॉर्डर जाने के लिए टीकरी बॉर्डर से रवाना हुए थे। शाम छह बजे दादरी पुलिस प्रशासन ने महेंद्रगढ़ चौक पर उन्हें रोक लिया। पुलिस के रास्ता रोकने के बाद किसान वहीं रुक गए और करीब सवा घंटे बाद एनएच-334 बी पर महेंद्रगढ़ चौक पर जाम लगा दिया। इधर, प्रशासन द्वारा किसानों का रास्ता रोकने पर जिले के किसान संगठनों के पदाधिकारी, बार एसोसिएशन प्रधान समेत फौगाट और सांगवान खाप के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने कहा कि सड़कें उखाड़ना, शांतिपूर्वक ढंग से जा रहे किसानों का रास्ता रोकना, जबरन कानून थोपना ये कुशल प्रशासक का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, किसानों के समर्थन में उतरे सब्जी मंडी प्रधान नितिन जांघू ने कहा कि जिले का प्रत्येक वर्ग राजस्थान के किसानों के साथ है। प्रशासन का रास्ता रोकना और सशर्त जिले की सीमा से निकलने की अनुमति देना गलत है। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि भोजन पर चली दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर चर्चा
जाम खोलने के बाद जिले के संगठनों के पदाधिकारियों और राजस्थान के किसानों ने एक होटल में साथ बैठकर रात्रि भोजन किया। करीब एक घंटे बाद होटल से बाहर निकले। इससे पहले रात्रि भोजन करते समय भी जिले के लोगों और राजस्थान के किसानों के बीच दिल्ली आंदोलन को लेेकर ही चर्चा चली।

स्थानीय संगठन आए समर्थन में तो प्रशासन ने हटाई शर्त
शांतिपूर्वक ढंग से राजस्थान कूच कर रहे किसान पुलिस प्रशासन के रूट डायवर्ट करने की शर्त पर भड़क गए और वो प्रशासन पर जबरन रास्ता रोकने का आरोप लगाने लगे। यह बात जिले के किसान समेत सामाजिक और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को पता चली तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। किसानों ने भीड़ बढ़ने पर रोड जाम कर दी। प्रशासन के रोकने के करीब सवा घंटे बाद किसानों ने रोड जाम की। वहीं, स्थानीय संगठनों के किसानों की मदद में आने पर प्रशासन ने जिले की सीमा से सशर्त निकलने की शर्त हटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed