{"_id":"6250858a5421f649be056c81","slug":"the-parents-of-the-youth-who-returned-from-ukraine-submitted-a-memorandum-to-the-governor-charkhidadri-news-hsr628657097","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से लौटे युवाओं के अभिभावकों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से लौटे युवाओं के अभिभावकों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों व उनके अभिभावकों ने शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वर्तमान प्रतिकूल हालातों को देखते हुए इन छात्रों की पढ़ाई भारत में ही करवाए जाने की मांग की गई। अभिभावक पवन कुमार भागवी के नेतृत्व में छात्रों व अभिभावकों ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। ज्ञापन में छात्रों के सकुशल स्वदेश लौटाने पर भारत व राज्य सरकार का आभार प्रकट किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि अभिभावक यूक्रेन में विद्यार्थियों की मेडिकल पढ़ाई पर ज्यादा पैसा खर्च कर चुके हैं। अधिकतर विद्यार्थी समाज के मध्यम वर्ग से जुड़े हैं। मौजूदा हालातों में विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है। छात्रों में अपने भविष्य को लेकर चिंता व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से इन छात्रों की पढ़ाई भारत में ही करवाए जाने की मांग की गई है, ताकि विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा कर सकें। इससे पहले अभिभावक जिला उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। राज्यपाल को ज्ञापन देने वालों में शमशेर सिंह तिवाला, जसपाल सिंह, सुखविंद्र व पवन कुमार शामिल रहे।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले भी यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों ने पूर्व छात्र नेता संपूर्ण सिंह व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की अगुवाई में रोज गार्डन में बैठक की थी। बैठक में इस संबंध में गुजरात के राज्यपाल से मिलने का निर्णय भी लिया गया था। इसके बाद अभिभावकों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने की योजना बनाई और इसके तहत ही शुक्रवार को उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
- जिले में 46 युवाओं ने की थी घर वापसी
रुस-यूक्रेन के युद्ध के चलते यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 46 विद्यार्थियों ने सकुशल घर वापसी की थी। अब इन युवाओं को आगे की पढ़ाई की चिंता सता रही है। ये युवा सरकार से लगातार उनकी आगे पढ़ाई की व्यवस्था करवाने की मांग कर रहे हैं।