{"_id":"6a3053b6b69de1ccda0a33e0","slug":"the-nhai-removed-encroachments-from-both-sides-of-the-rob-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-156615-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरओबी के दोनों तरफ से एनएचएआई ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरओबी के दोनों तरफ से एनएचएआई ने हटवाया अतिक्रमण
Tue, 16 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
ढाणी रोड आरओबी के समीप दिल्ली रोड पर दुकान के सामने चबूतरे को तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर ढाणी रोड रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ दुकानदारों ने पक्के चबूतरे बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण की बार-बार शिकायतें मिलने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया।
सुबह करीब 10 बजे टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने पक्के चबूतरों व अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और टीम के बीच नोंक-झोंक भी देखने को मिली। ढाणी रोड रेलवे फाटक पर बने आरओबी के दोनों तरफ दुकानदारों ने सड़क पर दूर तक कब्जे किए हुए हैं जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अतिक्रमण से परेशान लोग कई बार संबंधित विभाग से समाधान की मांग कर चुके थे जिस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को एनएचएआई की टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कृषि विभाग के बीएओ हरबंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान एनएचएआई की टीम का नेतृत्व रेजिडेंट इंजीनियर नरेंद्र यादव ने किया। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने सुबह से ही अवैध निर्माणों को हटाने का काम शुरू कर दिया। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, यह अतिक्रमण मुख्य रूप से आरओबी के आसपास आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रहा था और यातायात सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था। सोमवार दोपहर दो बजे तक चली इस कार्रवाई में 340 मीटर लंबाई तक दुकानों और घरों के सामने बने पक्के चबूतरों को पूरी तरह से हटा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा ताकि सड़क मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।
कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया और प्रशासनिक टीम के साथ बहस भी की। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें अपनी दुकानें व्यवस्थित करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए था।